एक्सप्लोरर

वसीम अकरम ने किया खुलासा, 'कैसे साल 1999 में सचिन को आउट करने के लिए सकलैन के साथ की प्लानिंग'

वसीम अकरम ने कहा कि, मोंगिया और सचिन की साझेदारी तोड़ने के बाद हमारा अगला टारगेट सचिन थे और मैंने अपने खिलाड़ियों से कह दिया था कि ये विकेट लेना जरूरी है. तभी सकलैन में दूसरा डाला और रिस्क लिया. लेकिन सचिन उसे खेल नहीं पाए और उनका विकेट अंत में हमारे हाथों में था.

पाकिस्तान के पूर्व लेजेंड्री गेंदबाज वसीम अकरम जो साल 1999 में भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान टीम के कप्तान थे उन्होंने उस टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने और उनके साथी खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक ने सचिन को आउट करने के लिए प्लानिंग की थी. ये प्लानिंग अंत में कामयाब हुई.

सचिन की 136 रनों की पारी आज भी सभी के जहन में है लेकिन इस पारी की मदद से वो टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए थे. भारत जब जीत से 17 रन दूर था तभी तेंदुलकर का विकेट गिर गया और उन्होंने सकलैन के दूसरा पर कैच थमा दिया. चेन्नई में खेला गया ये मैच ऐतिहासिक मैच था. बता दें कि सचिन को दोनों इनिंग्स में सकलैन ने ही आउट किया था. पहली पारी में सचिन को उन्होंने 0 पर विदा कर दिया था.

अकरम ने आकाश चोपड़ा को वीडियो चैट के दौरान बताया कि, “मुझे याद है कि टेस्ट मैच जैसे कल ही हुआ हो. भारत और पाकिस्तान को करीबी मैच खेलने के लिए जाना जाता था. मुझे 1987 में बैंगलोर में एक टेस्ट मैच याद है जब सुनील गावस्कर ने कुछ 90 रन बनाए और फिर यह चेन्नई टेस्ट. यह ऐसा बेहतरीन टेस्ट मैच था, जो अपने आखिरी दिन था. मुझे लगता है कि भारत को कुछ 20 रनों की जरूरत थी, और मोंगिया और सचिन के बीच साझेदारी फल-फूल रही थी. सचिन सकलैन को अच्छी तरह से पढ़ रहे थे, और जब वो दूसरा डाल रहे थे तो सचिन उसको भी पढ़ ले रहे थे.''

अकरम ने आगे कहा कि, जीत के लिए 271 रन की जरूरत थी, भारत 82/5 पर सिमट गया, जब तेंदुलकर और नयन मोंगिया ने छठे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की. मोंगिया को फटाफट शॉट खेलने के लिए मजबूर करने वाले अकरम ने उस दौरान साझेदारी को तोड़ दिया. उनका मानना ​​था कि पाकिस्तान के पास मौका था और तभी उन्होंने अपने खिलाड़ियों को संदेश दिया.

वसीम ने ये भी कहा कि अगर मोंगिया उस दौरान सचिन के साथ होते तो रिजल्ट कुछ और ही होता. मैंने खिलाड़ियों से कह दिया था कि यही मौका है जब हम सचिन को भी आउट कर सकते हैं. इसके बाद मैं सकलैन के पास गया और मैंने कहा कि रिस्क लिया जाए जिससे सचिन हमारे जाल में फंस सकें.

“जब सचिन बाहर निकले, तो सभी बाउंड्री पर थे. केवल मैं अतिरिक्त कवर पर था. मैंने सकलैन को दूसरा फेंकने के लिए कहा, यह जानते हुए कि यह छक्के के लिए भी जा सकता है. यह जानकर कि सचिन मिड विकेट पर मारेंगे, सकलैन ने इसे मिडिल और लेग पर पूरा फेंका. इसके बाद सचिन आगे आए और वो टॉप एड्ज लग गया और इस तरह हमने सचिन का विकेट लिया. पाकिस्तान ये मैच 12 रनों से जीत गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget