एक्सप्लोरर

RR vs KKR: जीत के बाद दिनेश कार्तिक बोले- मैं इसे परफेक्ट नहीं कहूंगा, कई चीजों में सुधार की जरूरत

मैच के बाद कार्तिक ने कहा कि कई ऐसी जगहें हैं, जहां हमें सुधार करने की जरूरत है. यह शानदार मैच था और कई चीजों ने मुझे संतुष्टि दी.

दुबईः कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेशक बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को मात दे अपनी दूसरी जीत दर्ज की हो लेकिन टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा है कि टीम के प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश है.

मैच के बाद कार्तिक ने कहा, "मैं इसे परफेक्ट नहीं कहूंगा. कई ऐसी जगहें हैं, जहां हमें सुधार करने की जरूरत है. यह शानदार मैच था.कई चीजों ने मुझे संतुष्टि दी." कार्तिक ने टीम के युवा खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "शुभमन गिल ने जिस तरह से शुरुआत की वो मुझे अच्छा लगा. आंद्रे रसेल और इयोन मोर्गन ने जिस तरह से खेला उससे भी मैं खुश हूं. अच्छी बात यह थी कि युवा खिलाड़ी कैच के लिए जा रहे थे, चाहे वो कितना भी ऊंचा क्यों न हो. यह काफी खास है. उनके लिए यहां आकर अपना खेल खेलना शानदार था."

दुबई में खले गये आईपीएल के इस 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स टीम 9 विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी और  37 रनों से राजस्थान यह मैच हार गई.

कोलकाता की बल्लेबाजी और गेंदबादी दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा. टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुये शुभमन गिल ने 34 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली. आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने 14 गेंद में 24 रन बनाये तो इयोन मोर्गन 23 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे.वहीं, गेंदबाजी में टीम की तिकड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया. टीम के गेंदबाज शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाकर राजस्थान रॉयल्स की हार निश्चित कर दी.

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ऑलराउंडर टॉम कर्रन ने अच्छा प्रदशन किया. कर्रन ने 36 गेंदो में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. कर्रन के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया. रॉयल्स के 8 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

यह भी पढ़ें-

RR vs KKR: बैन के बावजूद गेंद पर लार लगाते दिखे राजस्थान के रॉबिन उथप्पा, देखें वीडियो

RR vs KKR: हार के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ बोले- विकेट के अनुरूप खुद को ढाल नहीं सके बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget