एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League Season 8: सीजन 8 में सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले ये हैं पांच खिलाड़ी, ये रेडर है इस लिस्ट में सबसे आगे

Pro Kabaddi League 2021-22: हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान विकास खंडोला ने इस सीजन रेड प्वाइंट्स का सैकड़ा पूरा कर चुके हैं.

Pro Kabaddi League Top Raiders in PKL-8: प्रो कबड्डी लीग का आधा सफर पूरा हो चुका है. इस खेल में रेडर्स और डिफेंडर्स सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं. इस सीजन प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) का फॉर्म साथ नहीं दे रहा है, तो राहुल चौधरी (Rahul Chaudahry) और सिद्धार्थ देसाई (Siddhartha Desai) जैसे खिलाड़ी शुरुआती दौर के बाद से ही नहीं खेल पा रहे हैं. दबंग दिल्ली के युवा रेडर नवीन कुमार की रफ्तार इस सीजन भी जारी रही, तो मनिंदर सिंह और पवन सहरावत डिफेंडर्स के लिए चुनौती बने हुए हैं. चलिए इस सीजन के पांच सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों पर नज़र डालते हैं.

पवन सहरावत

बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) के कप्तान पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) इस सीजन भी शानदार लय में है और अब तक रेड प्वाइंट्स हासिल करने के मामले में सबसे आगे हैं. उन्होंने अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए हैं. कई टीमें उनकी हाई-फ्लाई के आगे घुटने टेक चुकी है. उन्होंने इस सीनज 15 मुकाबले खेले हैं और 200 रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले इस सीजन के इकलौते खिलाड़ी हैं.

मनिंदर सिंह

डिफेंडिंग चैंपियन बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) के कप्तान मनिंदर सिंह (Maninder Singh) इस सीजन अकेले टीम को रेड में अंक दिलाते रहे हैं. उन्होंने इस सीजन 14 मुकाबलें खेले हैं और 178 रेड प्वाइंट्स हासिल कर चुके हैं. इस सीजन सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने के मामले में मनिंदर सिंह दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने ग्रीन स्लीव्स भी हासिल किया है.

अर्जुन देशवाल

जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) के स्टार खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा (Deepak Niwas Hooda) के होते हुए अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है और अपने प्रदर्शन की बदौलत टीम के अभिन्न अंग बन चुके हैं. उन्होंने इस सीजन 13 मुकाबले खेले हैं और 152 रेड प्वाइंट्स हासिल किया है. वो इस सीजन 150 से अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं.

नवीन कुमार

प्रो कबड्डी सीजन 8 में 7 मुकाबलों तक लगातार सुपर 10 लगाने वाले नवीन कुमार (Naveen Kumar) चोटिल होने से पहले ही रेड प्वाइंट्स का शतक लगा चुके थे. नवीन ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और 135 रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं. वो सबसे अधिक रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं.

विकास खंडोला

हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) के कप्तान विकास खंडोला (Vikash Khandola) उन युवा कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने कप्तानी के साथ साथ अपने खेल से भी सबको प्रभावित किया है. विकास खंडोला इस सीजन स्टीलर्स के मुख्य रेडर रहे हैं और अपने शानदार खेल की बदौलत टीम को शीर्ष चार टीमों में पहुंचाने में सफल रहे हैं. उन्होंने 14 मुकाबलों में 116 रेड प्वाइंट्स हासिल किया है.

Pro Kabaddi League: कोरोना की चपेट में आए प्रो कबड्डी खिलाड़ी, कार्यक्रम में हुआ बदलाव और इन टीमों के मैच स्थगित

Pro Kabaddi League: सभी टीमों के अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर, दबंग दिल्ली और बुल्स का दबदबा जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget