एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League: नवीन कुमार ने लगाई सुपर 10 रेड की हैट्रिक, डिफेंडर्स से साथ न मिलने की वजह से गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबला टाई

PKL: दिल्ली की ओर से नवीन कुमार ने 11 रेड प्वाइंट हासिल किए और वो लगातार तीसरे मैच में सुपर रेड पूरा करने में सफल रहे. दिल्ली की डिफेंस आज पूरी तरह से असफल रही.

Pro Kabaddi League 2021-22, Dabang Delhi KC vs Gujrat Giants: रविवार को बेंगलुरु के शेराटॉन ग्रांट व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 13वें मुक़ाबले में दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) और गुजराज जायंट्स (Gujrat Giants) की मुक़ाबला टाई पर खत्म हुआ. दिल्ली की ओर से नवीन कुमार (Naveen Kumar) ने 11 रेड प्वाइंट हासिल किए और वो लगातार तीसरे मैच में सुपर रेड पूरा करने में सफल रहे. दिल्ली की डिफेंस आज पूरी तरह से असफल रही. दूसरी ओर गुजरात जायंट्स के लिए राकेश रनवाल (Rakesh Narwal) ने 9 अंक हासिल किए, तो राकेश और सुनिल कुमार (Sunil Kumar) ने 4-4 अंक बनाए. इस टाई के साथ दबंग दिल्ली अंत तालिका में 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है, तो गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर आ गई है.

दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) ने टॉस जीता और राकेश नरवाल ने पहला रेड किया और संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) ने उन्हें टैकल कर दिल्ली का खाता खोला, नवीन ने पहले ही रेड में सफलता प्राप्त की और टीम को दूसरा अंक दिला दिया. पांच मिनट के खेल के बाद गुजरात जायंट्स ने वापसी की और राकेश नरवाल की बेहतरीन रेड की बौदलत गुजरात को 5-4 से आगे कर दिया. 10 मिनट के खेल के बाद गुजरात जायंट्स और दबंग दिल्ली केसी 7-7 से बराबरी पर थीं, जिसमें राकेश नरवाल ने 4 सफल रेड किए थे. तो दिल्ली के लिए नवीन ने 5 रेड प्वाइंट हासिल किए थे.

गुजरात जायंट्स की टीम इस मुक़ाबले में अब तक पूरी तरह रेड से अंक ले रही थी और दबंग दिल्ली भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही थी. पहले हाफ के आखिरी कुछ मिनट में दोनों टीमों की डिफेंस ने एक एक टैकल (tackle) किया. पहले 20 मिनट के खेल के बाद दंबग दिल्ली 12-11 से आगे थी. नवीन कुमार ने अकेले दिल्ली के लिए 8 रेड प्वाइंट हासिल किए थे, तो गुजरात जायंट्स की ओर से दोनों राकेश ने मिलकर 9 रेड प्वाइंट हासिल किए थे.

पहला रेड नवीन कुमार ने किया 

दूसरे हाफ का पहला रेड नवीन कुमार ने किया और अंक नहीं ले पाए. दूसरी ओर गुजरात जायंट्स की रेडर और डिफेंडर्स थोड़ा सावधानी के खेलने की कोशिश कर रहे थे. नवीन ने एक और सफल रेड कर अपना सुपर 10 रेड पूरा किया. ये इस सीजन का लगातार तीसरा सुपर 10 था. दूसरी ओर दबंग दिल्ली के डिफेंडर्स से नवीन को साथ नहीं मिल रहा था. मनजीत छिल्लर (Amnjeet Chhillar) और जीवा कुमार (Jeeva Kumar) मिलकर 8 असफल टैकल कर चुके थे. आखिरी 10 मिनट का खेल बचा था और टाइम आउट (Time Out) हुआ, तब दबंग दिल्ली 19-16 से आगे थी.

गुजराज जायंट्स के सुनिल कुमार ने इस मैच में पहली बार नवीन कुमार को आउट किया और टीम को एक अंक दिलाई. उसके बाद राकेश नरवाल ने बेहतरीन रेड कर दो अंक लिए और स्कोर 19-20 कर दिया. अगले रेड में गुजरात जायंट्स के दूसरे राकेश ने फिर से दो अंक लेकर टीम को 21-20 से आगे कर दिया. विजय ने दो सफल रेड कर टीम को फिर से आगे कर दिया. आखिरी मिनट में कुछ सेकंड का खेल बचा था और दोनों टीमें 23-23 से बराबरी पर थीं. राकेश नरवाल ने डू ऑर डाई में एक अंक लेकर टीम को आगे कर दिया लेकिन नविन कुमार ने बेहरतीन रेड कर मैच को टाई करा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live
Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live
Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर आया निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन का पहला रिएक्शन, तारिक रहमान को दिए ये सुझाव
बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर आया तसलीमा नसरीन का पहला रिएक्शन, तारिक रहमान को दिए ये सुझाव
Fatty Liver Disease: फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना... वैलेंटाइंस डे से पहले पोस्टर वायरल, देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना... वैलेंटाइंस डे से पहले पोस्टर वायरल, देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
Embed widget