एक्सप्लोरर

Exclusive: दिग्गजों के जाने के बावजूद मजबूती से डिफेंड करेंगे टाइटल, दबंग दिल्ली के कप्तान ने भरी हुंकार

इस सीजन के लिए दिल्ली ने Naveen Kumar को अपना कप्तान बनाया है. पीकेएल 9 में दबंग दिल्ली पूरी तरह से युवा खिलाड़ियों पर निर्भर है.

Naveen Kumar Exclusive Interview: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेल रही दबंग दिल्ली के युवा कप्तान नवीन कुमार का जोश काफी बढ़ा हुआ है. पिछले सीजन जब दिल्ली पहली बार चैंपियन बनी थी तब टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे. हालांकि, इस सीजन टीम से सारे दिग्गज जा चुके हैं और टीम एकदम से युवा हो गई है. नवीन पहली बार कप्तानी कर रहे हैं और उनके अंडर टीम ने विजयी शुरुआत की है.

नवीन ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत की है और बताया है कि कैसे दिग्गजों के जाने के बावजूद उनकी टीम टाइटल डिफेंड करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, "दिग्गज खिलाड़ी थे तो उन्हें सबकुछ पता था और उनके पास अनुभव था. इस बार दिग्गज नहीं हैं तो भी टीम में खास अंतर नहीं आया है. संदीप ढुल और अमित हूडा जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ी हमारी टीम में आए हैं और उनसे मदद मिलेगी. ऐसा नहीं है कि दिग्गजों को जाने के बाद टीम कमजोर हुई है क्योंकि हमारे पास अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी हैं. कोच साहब अभी भी हमारे साथ हैं और वो जो बताते हैं हम उसी का पालन करते हैं."

दिल्ली की टीम में इस बार कृष्ण कुमार ढुल के रूप में एक युवा डिफेंडर खेल रहा है जिसने पहले मैच में ही चार टैकल प्वाइंट्स लेकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं. नवीन के मुताबिक इस सीजन वह दिल्ली की ओर से सरप्राइज पैकेज साबित होंगे.

उन्होंने कहा, "कृष्ण काफी अच्छा डिफेंडर है और वह हमारे लिए सरप्राइज पैकेज साबित होगा. संदीप और अमित के साथ रहने का उसे फायदा मिलेगा और वह इस सीजन धमाल मचा सकता है."

यह भी पढ़ें:

Exclusive: कप्तान बनने से नहीं बदलेगा तेवर, विरोधी टीमों को दबंग दिल्ली स्टार नवीन कुमार की चेतावनी

Pro Kabaddi League 2022: दूसरे दिन के सभी मैचों के बाद कैसा है प्वाइंट टेबल, रेडिंग और डिफेंस में कौन से खिलाड़ी आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget