एक्सप्लोरर

Exclusive: कप्तान बनने से नहीं बदलेगा तेवर, विरोधी टीमों को दबंग दिल्ली स्टार नवीन कुमार की चेतावनी

Naveen Kumar Interview: नवीन कुमार के आने से पहले प्लेऑफ में जाने को तरसने वाली दिल्ली ने पिछले दो सीजन लगातार लीग का फाइनल खेला है.

Naveen Kumar Exclusive Interview: प्रो कबड्डी लीग (PKL) में नवीन कुमार ऐसा नाम हैं जो सीजन दर सीजन सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. नवीन के आने के बाद से दबंग दिल्ली की किस्मत बदल गई है, जो दिल्ली पहले पांच सीजन प्लेऑफ में भी नहीं जा सकी थी वो नवीन के आने के बाद पिछले दो सीजन लगातार फाइनल खेली है. पिछले सीजन दिल्ली पहली बार चैंपियन बनी थी और इस सीजन उन्होंने नवीन को कप्तान भी बनाया है. कप्तानी का भार आने के बावजूद नवीन के खेल में बदलाव नहीं आया है और उन्होंने सुपर 10 के साथ नौवें सीजन की शुरुआत की है.

नवीन ने एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया है कि उन्हें कप्तान बनने की बिलकुल उम्मीद नहीं थी और उन्हें लगा था कि किसी सीनियर खिलाड़ी को जिम्मेदारी दी जाएगी. उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझे कप्तान बनाया जाएगा. नेशनल गेम्स खेलकर हम लौटे और ट्रेनिंग कर रहे थे. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सबको बुलाया गया और अचानक से मुझे कप्तान घोषित कर दिया गया. अचानक से हुई इस घोषणा से मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन फिर लगा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन मैं कर सकता हूं."

पिछले सीजनों तक जोगिंदर नरवाल दिल्ली के कप्तान थे और नवीन की सफलता के पीछे उनका बड़ा हाथ माना जाता है. हालांकि, इस सीजन नवीन को गाइड करने वाला कोई नहीं है और उन्हें अपने हिसाब से चीजें करनी हैं. कप्तान बनने के बाद खेलने के अंदाज में किसी तरह के बदलाव को नवीन ने खारिज किया है.

उन्होंने कहा, "भले ही मैं कप्तान हूं, लेकिन मेरे खेलने के अंदाज में कोई बदलाव नहीं आएगा. टीम को साथ लेकर चलना है, लेकिन इसके लिए अन्य सीनियर खिलाड़ियों से मदद मिलती है. मेरा रोल पहले वाला ही रहेगा और जब टीम को प्वाइंट चाहिए होंगे तो मैं जरूर ट्राई करूंगा."

दिल्ली ने नौवें सीजन की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की है. उन्होंने यू मुंबा को 14 प्वाइंट्‌स के अंतर से हराया है और टाइटल डिफेंस की शुरुआत दमदार तरीके से की है.

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi League 2022: पहले दिन के सभी मैचों के बाद कैसा है प्वाइंट टेबल, रेडिंग और डिफेंस में कौन से खिलाड़ी आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया

'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!

तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन

'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

Embed widget