एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2022: मनिंदर की अगुवाई में काफी मजबूत है बंगाल वॉरियर्स, जानें पूरी टीम प्रोफाइल

PKL के नौवें सीजन के लिए बंगाल वॉरियर्स की टीम की क्या है मजबूती और क्या हो सकती हैं टीम की कमजोरियां, जानिए यहां.

Bengal Warriors: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के सातवें सीजन की चैंपियन बंगाल वॉरियर्स इस सीजन हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. सीजन की शुरुआत 07 अक्टूबर से होगी और बंगाल इसके अगले दिन अपना अभियान शुरु करेगी. बंगाल ने इस सीजन के लिए काफी मजबूत टीम बनाई है. कप्तान मनिंदर सिंह समेत कुछ अच्छे खिलाड़ियों को रिटेन करने के साथ ही बंगाल ने नीलामी में भी अच्छे खिलाड़ी खरीदे थे. बंगाल की टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है और यही टीम को मजबूती देंगे. आइए जानते हैं आगामी सीजन के लिए कैसी है बंगाल की टीम.

रेडिंग में मनिंदर होंगे मुख्य खिलाड़ी

मनिंदर सिंह ने अब तक 993 रेडिंग प्वाइंट लिए हैं और अपनी टीम के लिए निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं. मुख्य रेडर्स की बात करें तो बंगाल के लिए मनिंदर मुख्य खिलाड़ी होने वाले हैं. पिछले सीजन मनिंदर ने 262 रेड प्वाइंट्स लिए थे. आगामी सीजन के लिए बंगाल के पास मनिंदर के अलावा श्रीकांत जाधव भी मौजूद हैं. श्रीकांत ने सीजन दर सीजन खुद को अच्छे सपोर्ट रेडर के रूप में प्रस्तुत किया है. 

ऑलराउंडर्स देंगे मनिंदर का अच्छा साथ

बंगाल की टीम में सात ऑलराउंडर हैं और उनमें से अधिकतर की मजबूती रेडिंग है. दीपक निवास हूडा के रूप में टीम के पास एक दिग्गज ऑलराउंडर है. दीपक के नाम भी 950 से अधिक रेड प्वाइंट्स हैं और वह मनिंदर के लिए बेहतरीन सहयोगी हो सकते हैं. अजिंक्य काप्रे और विनोद कुमार के पास भी लीग का अच्छा अनुभव है. यदि सभी ऑलराउंडर्स ने मनिंदर का साथ दिया तो बंगाल की रेडिंग को रोक पाना किसी भी टीम के लिए मुश्किल होगा. 

बंगाल की डिफेंस भी है काफी मजबूत

सुरेन्दर नाडा और गिरीश एर्नाक के रूप में बंगाल के पास दो बेहतरीन कॉर्नर डिफेंडर्स हैं. कवर पोजीशन के लिए अमित शेरॉन को लाया गया है. इसके अलावा भी टीम में कुछ अच्छे डिफेंडर्स मौजूद हैं. खास तौर से इन तीन डिफेंडर्स की मौजूदगी बंगाल के डिफेंस को काफी खतरनाक बनाती है. 

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi League 2022: लीग में खूब सफलता पाने के बावजूद बेहद कम दाम में बिके ये 3 खिलाड़ी

Pro Kabaddi League 2022: दिग्गज खिलाड़ी जो पिछले सीजन खेले थे, लेकिन इस सीजन कोच की भूमिका में दिखेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget