एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2022: लीग में खूब सफलता पाने के बावजूद बेहद कम दाम में बिके ये 3 खिलाड़ी

Pro Kabaddi League के नौवें सीजन में इन दिग्गज खिलाड़ियों को बेहद कम दाम में खरीदा गया. देखिए लिस्ट में कौन कौन शामिल है.

Rahul Chaudhari: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन की नीलामी काफी रोचक रही थी. नीलामी में युवा खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई, लेकिन दिग्गजों को नुकसान झेलना पड़ा. पवन सहरावत को 2.26 करोड़ रूपये के साथ लीग इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया गया. बेहद कम अनुभव होने के बावजूद गुमान सिंह भी करोड़पति बन गए हैं. गुमान को यू मुंबा ने खरीदा है. कई दिग्गज ऐसे भी रहे जिन्हें किसी टीम ने खरीदा ही नहीं.

अब तक लीग इतिहास में देखा गया है कि खिलाड़ियों को उनके नाम के हिसाब से कीमत मिलती रही है. हालांकि, इस बार टीमों ने अपनी रणनीति बदली और नाम के बजाय फॉर्म को देखते हुए अपने पैसे लगाए. कुछ दिग्गज तो इतने कम दाम में बिके हैं कि उसे देखकर भी आश्चर्य होता है. एक नजर डालते हैं उन तीन बड़े खिलाड़ियों पर जिन्हें बेहद कम कीमत मिली है.

राहुल चौधरी

शोमैन और पोस्टर ब्वॉय के नाम से मशहूर राहुल चौधरी के लिए पिछले कुछ सीजन बेहद खराब रहे हैं. फॉर्म से जूझ रहे राहुल को नौवें सीजन की शुरुआत से पहले ही एक बड़ा झटका लगा था. राहुल को पहले तो नीलामी में किसी ने खरीदा ही नहीं था और जब उन्हें खरीदा गया तो केवल 10 लाख रूपये की कीमत लगी. जयपुर पिंक पैंथर्स ने राहुल को खरीदा है. 

सिद्धार्थ देसाई

बाहुबली के नाम से मशहूर रेडर सिद्धार्थ देसाई को तेलुगु टाइटंस ने एक करोड़ रूपये से अधिक की कीमत में खरीदा था. हालांकि, पिछले सीजन चोट के कारण सिद्धार्थ अधिकतर समय खेल ही नहीं पाए थे. टाइटंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर नौवें सीजन की नीलामी में दोबारा 20 लाख रूपये की कीमत में खरीदा. सिद्धार्थ के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए यह राशि बेहद कम लगती है.

दीपक निवास हूडा

दीपक लीग इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. दीपक ऑलराउंडर हैं, लेकिन रेडिंग उनकी मजबूती है. वह लीग में अपने 1,000 रेड प्वाइंट्स पूरे करने के करीब हैं. पिछले सीजन जयपुर के लिए खेलने वाले दीपक को इस बार बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा है. दीपक को केवल 43 लाख रूपये मिले हैं. 

यह भी पढ़ें:

Pro Kabaddi League 2022: कबड्डी के 3 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें इस सीजन के लिए किसी ने नहीं खरीदा

Pro Kabaddi League 2022: सबसे सफल रेडर हैं प्रदीप नरवाल, जानें हर सीजन के बेस्ट रेडर्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget