एक्सप्लोरर

Gujarat Giants vs Dabang Delhi Match Preview: गुजरात जायंट्स के टारगेट पर होगा दिल्ली का यह दबंग रेडर, ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Gujarat Giants vs Dabang Delhi Match Preview: प्रो कबड्डी लीग Season-8 का 13वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दबंग दिल्ली के बीच आज (26 दिसबंर) शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.

Gujarat Giants vs Dabang Delhi Match Preview: प्रो कबड्डी लीग में आज दबंग दिल्ली का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा. दबंग दिल्ली जहां अपने दोनों मुकाबले जीतकर लीग में टॉप पर काबिज है, वहीं गुजरात की टीम को लीग में पहली जीत के बाद दूसरे में हार झेलनी पड़ी थी. गुजरात के जायंट्स पिछले मुकाबले में हाथ से फिसली जीत को भूलाकर फिर से ट्रैक पर लौटने की कोशिश करेंगे. बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ डिफेंस में थोड़ी सी चूक के चलते गुजरात जाइंट्स को मैच में हार झेलनी पड़ी थी. गुजरात के रेडर महेंद्र गणेश राजपूत इस बार शुरुआती सात खिलाड़ियों में दिखाई दे सकते हैं. पिछले मुकाबले में उनकी एंट्री 30वें मिनट में हुई थी. 

दबंग दिल्ली की टीम अपने पिछले दोनों मुकाबले में रेडर नवीन कुमार के सहारे जीती. नवीन ने पिछले मुकाबले में दिल्ली के लिए 17 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे. लीग के पहले मुकाबले में भी उन्होंने 14 अंक जुटाए थे. अगर गुजरात की टीम नवीन को जल्दी बाहर भेजने में कामयाब हो जाती है तो दिल्ली के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. नवीन कुमार इस सीजन में सबसे ज्यादा अंकों के साथ टॉप रेडर बने हुए हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

प्रो कबड्डी में गुजरात जायंट्स की एंट्री पांचवें सीजन से हुई है, जबकि दिल्ली की टीम पहले सीजन से इस टूर्नामेंट का हिस्सा रही है. दोनों ही टीमों को अब तक खिताब हासिल नहीं हो पाया है. दोनों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं. इनमें गुजरात को 5 और दिल्ली को 2 मैचों में जीत हासिल हुई है. 1 मुकाबला टाई रहा है. पिछले तीन सीजनों में भी गुजरात का रिकॉर्ड दिल्ली से बेहतर ही रहा है. 

ये हैं दोनों टीमों की स्क्वॉड:

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)

रेडर्स: रमनजीत सिंह (Harmanjeet Singh), सोनू (Sonu), रतन (Rathan K), मनिंदर सिंह (Maninder Singh), हर्षित यादव (Harshit Yadav), प्रदीप कुमार (Pardeep Kumar), अजय कुमार (Ajay Kumar)
ऑलराउंडर्स: हदी ओशतोरक (Hadi Oshtorak), गिरीश मारुती एर्नाक (Girish Maruti Ernak)
डिफेंडर्स: प्रवेश भैंसवाल (Parvesh Bhainswal), सुमित कुमार (Sunil Kumar), सुमति (Sumit), अंकित (Ankit), सोलेमन पहलवानी (Soleiman Pahlevani)

दबंग दिल्ली (Dabang Delhi KC)

रेडर्स: नवीन कुमार (Naveen Kumar), आशु मलिक (Ashu Malik), नीरज नारवाल (Neeraj Narwal), एमएड सेडाघाट निया (Emad Sedaghat Nia), अजय ठाकुर (Ajay Thakur), सुशांत सैल (Sushant Sail)
ऑलराउंडर्स: विजय कुमार (Vijay Kumar), बलराम (Balram), संदीप नारवाल (Sandeep Narwal), मंजीत चिल्लर (Manjeet Chhillar)
डिफेंडर्स: सुमित (Sumit), मोहित (Mohit), जोगिन्दर नारवाल (Joginder Narwal), मोहम्मद मालक (Mohammad Malak), जीवा कुमार (Jeeva Kumar), विकास (Vikas), रविंदर पहल (Ravinder Pahal)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget