एक्सप्लोरर

PKL 2025 Live Streaming: आज पुनेरी पल्टन और बंगाल वॉरियर्स के बीच टक्कर, जानिए कब-कहां देखें लाइव मैच

PKL 2025 Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में पुनेरी पल्टन और बंगाल वॉरियर्स भिड़ेंगी. जानिए मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी. मैच का समय क्या है?

प्रो कबड्डी लीग के 12वें संस्करण का पहला हफ्ता आज खत्म हो रहा है. आज पहला मैच में पुनेरी पल्टन और बंगाल वॉरियर्स के बीच टक्कर होगी. ये इस सीजन का 11वां मैच है, जो वाईजैग स्थित विश्वनाध सोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दिचस्प होगा देखना कि क्या पुनेरी जीत की हैट्रिक लगाएगी या बंगाल उनके विजयी रथ को रोकेगी.

अंक तालिका में टॉप पर है पुनेरी पल्टन

प्रो कबड्डी लीग 2025 के शुरूआती दोनों मैच जीतकर पुनेरी पल्टन अंक तालिका में टॉप पर है. उसने पहले मैच में टाई-ब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को 6-4 से हराया था. इससे पहले फुल टाइम के बाद दोनों टीमों का स्कोर 32-32 था. बता दें कि ये पीकेएल इतिहास का पहला टाई-ब्रेकर था. इसमें पुनेरी के रेडर आदित्य शिंदे ने सबसे अधिक 9 रेड की थी.

दूसरे मैच में पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 41-19 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी. इसमें सभी प्लेयर्स का प्रदर्शन लाजवाब रहा था, अबिनेष नादरजन ने 6 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए थे.

पहला मैच जीतकर आ रही है बंगाल वॉरियर्स

बंगाल वॉरियर्स ने अपने पहले मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 54-44 से हराया था. देवंक ने सबसे अधिक 21 पॉइंट्स बनाए थे, उन्होंने 15 अंक रेड से और 6 बोनस अंक प्राप्त किए. मनप्रीत ने भी 5 बोनस पॉइंट्स समेत कुल 13 अंक बनाए थे. बंगाल के प्लेयर्स पुनेरी को आज कड़ी टक्कर देंगे.

पुनेरी पल्टन बनाम बंगाल वॉरियर्स मैच कितने बजे से शुरू होगा?

प्रो कबड्डी लीग का ये 11वां मैच है, जो बुधवार, 3 सितंबर को रात 8 बजे से शुरू होगा.

पुनेरी पल्टन बनाम बंगाल वॉरियर्स मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स है. स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर मैच का लाइव प्रसारण होगा. मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनल पर लाइव प्रसारित होगा.

किस ऐप पर देखें पुनेरी पल्टन बनाम बंगाल वॉरियर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

पुनेरी पल्टन बनाम बंगाल वॉरियर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget