एक्सप्लोरर

कौन है टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़? जेसन रॉय ने दिया हैरान करने वाला जवाब

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने कहा कि जो रूट मौजूदा वक्त में टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं. इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय का मानना है कि जो रूट मौजूदा वक्त में टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं. रॉय से एक इंटरव्यू में जब विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन में से बेस्ट टेस्ट बैट्समैन को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने साथी खिलाड़ी रूट का नाम लिया.

रॉय ने क्रिकट्रेकर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जो रूट वर्तमान में बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज़ हैं. वह कहीं भी और किसी भी गेंदबाज़ी आक्रामण के सामने रन बना सकते हैं. वहीं राय ने आगे भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की इच्छा ज़ाहिर की. उन्होंने कहा, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा, दोनों ही शानदार बल्लेबाज़ हैं. अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं रोहित के साथ पारी का आगाज़ करना चाहूंगा.

बेस्ट टी-20 लीग पर ये बोले रॉय

बेस्ट टी-20 लीग के सवाल का जवाब देते हुए रॉय ने कहा कि मैं पाकिस्तान सुपर लीग के लिए सिर्फ एक बार ही पाकिस्तान गया हूं. लेकिन मैं आईपीएल के लिए तीन से चार बार भारत आया हूं. वहीं बीबीएल तो पूरी तरह से ही अलग हैं. ऐसे में मैं आईपीएल के साथ जाऊंगा.

बता दें कि अपने आईपीएल करियर में रॉय दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात लायंस के लिए खेले हैं. इस दौरान आठ मैचों में उनके नाम 29.83 की औसत और 133.58 के स्ट्राइक रेट से 179 रन हैं. आईपीएल 2020 की नीलामी में भी दिल्ली कैपिटल्स ने रॉय को अपनी टीम में शामिल किया था.

2019 वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा थे जेसन रॉय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेसन रॉय ने इंग्लैंड को 2019 विश्व कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. टूर्नामेंट के सिर्फ सात मैचों में रॉय ने 443 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले थे.

जेसन रॉय का इंटरनेशनल करियर

इंग्लैंड के लिए 2014 में डेब्यू करने वाले रॉय ने 86 वनडे मैचों में 42.4 की औसत से 3,434 रन बनाए हैं. इसमें 9 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं टी20 क्रिकेट के 35 मैचों में रॉय के नाम 147.51 के स्ट्राइक रेट के साथ 860 रन हैं. इसके साथ ही पांच टेस्ट में रॉय ने 187 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें-

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा बोले- कोहली के बराबर पहुंच सकते हैं बाबर आज़म

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा बोले- कोहली के बराबर पहुंच सकते हैं बाबर आज़म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget