एक्सप्लोरर

ISL-7: चेन्नइयन को हराकर टॉप पर मजबूत हुआ मुंबई सिटी, चैम्पियन चेन्नई की चार मैचों में दूसरी हार

इंजुरी टाइम में मुंबई के पास तीसरा गोल करने का शानदार मौका था लेकिन बोउमोस के शानदार पास को बिपिन सिंह ने बेकार कर दिया.

बोम्बोलिम: मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को चेन्नइयन एफसी को 2-1 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन की अंक तालिका के शीर्ष पर खुद को मजबूत कर लिया है. मुम्बई के पांच मैचों से 12 अंक हो गए हैं जबकि दूसरे स्थान पर काबिज नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के इतने ही मैचों से 9 अंक हैं. इस सीजन में मुंबई की यह चौथी जीत है. उसे एक मैच में हार भी मिली है. दूसरी ओर, दो बार की चैम्पियन चेन्नई को चार मैचों में यह दूसरी हार मिली है. उसके खाते में एक जीत और एक ड्रॉ से चार अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में आठवें स्थान पर है.

पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से शानदार फुटबाल देखने को मिला. एसा लग रहा था कि तमाम कोशिशों के बावजूद यह हाफ गोलरहित बराबरी पर रह जाएगा लेकिन चेन्नई ने 40वें मिनट में गोल करते हुए 1-0 की लीड ले ली.

लालियानजुआला चांग्ते की अहम भूमिका चेन्नई के लिए यह गोल जाकुब सिल्वेस्टर ने फ्लिक पर किया. इस गोल में लालियानजुआला चांग्ते की अहम भूमिका रही. चांग्ते राइट फ्लैंक से गेंद लेकर कुछ खिलाड़ियों को छकाते हुए बाक्स में पहुंचे. इसके बाद वह बाइलाइन के करीब पहुंचे और फिर जाकुब के लिए पोस्ट के ठीक सामने एक सुंदर पास दिया. जाकुब ने इसे गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की. मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह इस सीजन के उद्घाटन मैच के बाद पहली बार नाकाम रहे.

चेन्नई के खेमे में खुशी की लहर थी. उसकी खुशी हालांकि अधिक देर नहीं टिक सकी, क्योंकि मुंबई ने इंजुरी टाइम में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर लिया. मुंबई के लिए यह गोल हेरनान सांटाना ने हेडर के जरिए किया. इस गोल में हुगो बोउमोस का एसिस्ट रहा. बोउमोस ने एक शानदार कार्नर शॉट लिया. गोलकीपर विशाल कैथ ने आगे आकर गेंद को पंच करने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे. गेंद सीधे सांटाना के पास गई और उन्होंने हेडर के जरिए गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया.

शुरुआती गोल करने के बाद चेन्नई की टीम ने उसे बनाए रखने के लिए काफी जद्दोजहद किया और इसी क्रम में 42वें और 45वें मिनट में उसके दो खिलाड़ी रेफरी के बैडबुक में आए. 42वें मिनट में जहां जर्मनप्रीत सिंह को पीला कार्ड मिला वहीं 45वें मिनट में एली साबिया बुक किए गए.

53वें मिनट में मुंबई ने किए दो बदलाव दूसरे हाफ की शुरुआत में ही चेन्नई के रेगन सिंह को पीला कार्ड मिला 50वें मिनट में मुंबई ने अच्छा हमला किया, लेकिन इस बार कैथ सावधान थे. कैथ ने पंच करते हुए गेंद को पोस्ट से दूर कर दिया. मुंबई ने 53वें मिनट में दो बदलाव किए. रेनियर फर्नांडिस और सांटाना बाहर गए, जबकि मेहताब सिंह और सीवाई गोडार्ड अंदर लिए गए.

55वें मिनट में माउतोर्दा फाल ने एक शानदार बचाव करते हुए चेन्नई के कप्तान रफाल क्रीवेलारो का हमला नाकाम किया. 63वेx मिनट में विग्नेस दक्षिणमूर्ति को पीला कार्ड दिखाया गया. मुंबई का कोई खिलाड़ी पहली बार बैडबुक में आया. हालांकि इसके तुरंत बाद मेहताब को भी पीला कार्ड मिल गया.

65वें मिनट में एडम लेफोंड्रे का एक हमला कैथ ने नाकाम कर दिया. 70वें मिनट में विग्नेस चोटिल हो कर बाहर गए और उनकी जगह तोन्दोन्बा सिंह मैदान पर आए. इसके पांच मिनट बाद सुपरस्ट्राइकर लेफोंड्रे ने गोल करते हुए मुंबई को 2-1 से आगे कर दिया. 82वें मिनट में लेफोंड्रे बाहर गए और उनके स्थान पर एक और सुपरस्ट्राइकर बाथोर्लोमोव ओग्बेचे अंदर लिए गए.

इसी मिनट में फाल ने एक बार फिर चेन्नई का एक और हमला नाकाम किया. इंजुरी टाइम में मुंबई के पास तीसरा गोल करने का शानदार मौका था लेकिन बोउमोस के शानदार पास को बिपिन सिंह ने बेकार कर दिया. इसी तरह खेल के अंतिम पलों में चेन्नई ने बराबरी के गोल के लिए एक जोरदार हमला किया लेकिन स्टार डिफेंडर फाल ने एक बार फिर रास्ते में आकर अपनी टीम की बढ़त को बरकरार रखा.

ये भी पढ़ें- सुरेश रैना ने की आईपीएल 2021 में खेलने की पुष्टि, इस टूर्नामेंट से दो साल बाद करेंगे मैदान पर वापसी इंटरनेशनल इटालियन फुटबॉलर और विश्व कप विजेता पाओलो रॉसी का 64 साल की उम्र में निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget