एक्सप्लोरर

Zaheer Khan: आज जहीर खान लखनऊ सुपर जायंट्स में होंगे शामिल? IPL 2025 से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की एंट्री हो सकती है. यह एंट्री आज यानी 28 अगस्त को ही होने की संभावना है.

Lucknow Super Giants Zaheer Khan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर खान का लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का मेंटॉर बनना लगभग तय है. आज यानी 28 अगस्त, बुधवार को इस बात की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. गौतम गंभीर के छोड़ने के बाद लखनऊ की फ्रेंचाइजी का मेंटॉर पद खाली है. 

बता दें कि जहीर खान को मेंटॉर बनाने से लखनऊ को डबल फायदा होगा. मेंटॉर के साथ-साथ पूर्व भारतीय दिग्गज टीम के गेंदबाजों के साथ अपना बॉलिंग अनुभव भी साझा कर सकेंगे, क्योंकि मेंटॉर के साथ-साथ लखनऊ में बॉलिंग कोच की जगह भी खाली है. पहले मोर्ने मोर्कल लखनऊ के बॉलिंग कोच थे, जो अब टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं. 

लखनऊ सुपर जायंट्स के सूत्रों और दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, आज किसी भी वक्त जहीर खान को लखनऊ के मेंटॉर बनाने का एलान किया जा सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि आज लखनऊ के अधाकिरियों की मीटिंग है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कितनी देर में या फिर कब जहीर खान को लेकर फैसला लिया जाता है. 

मुंबई के रह चुके हैं डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

बताते चलें कि जहीर खान इससे पहले मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रह चुके हैं. 2018 से 2022 तक उन्होंने मुंबई इंडियंस में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभाला. इसके अलावा पूर्व भारतीय गेंदबाज ग्लोबल क्रिकेट डेवलपमेंट प्रोग्राम के हेड भी रहे. 

100 आईपीएल मैचों का है अनुभव 

गौरतलब है कि जहीर खान ने अपने करियर में 100 आईपीएल मैच खेले. इन मैचों की 99 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 27.27 की औसत से 102 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका बेस्ट 4/17 का रहा. इस दौरान उन्होंने 7.59 की इकॉनमी से रन खर्चे. 

 

ये भी पढ़ें...

Paralympics 2024 Opening Ceremony Live: पैरालंपिक्स ओपनिंग सेरेमनी कब और कहां देखें? एक क्लिक में जानें A टू Z डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget