एक्सप्लोरर

WPL 2025 Harmanpreet Kaur: यूपी-मुंबई के मैच में हो गया बवाल, जानें क्यों और किससे भिड़ गईं हरमनप्रीत कौर

UP W vs MI W WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग के एक मैच में हरमनप्रीत कौर की तीखी बहस हो गई. यह मामला और यूपी और मुंबई के बीच खेले गए मैच का है.

UP W vs MI W WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हरा दिया. यूपी ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई ने 18.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मुकाबले के दौरान एक बवाल हो गया. मुंबई इंडियंस वीमेंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर यूपी की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन से भिड़ गई. इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

दरअसल मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. इस दौरान यूपी की टीम पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी. यूपी के लिए सोफी नंबर नौ पर बैटिंग करने पहुंचीं. पारी का 19वां ओवर चल रहा था. मामला स्लो ओवर रेट की वजह से फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन को लेकर बढ़ गया. अंपायर ने हरमन को बताया कि वे आखिरी ओर के दौरान 30 यार्ड के घेरे के बाहर सिर्फ तीन फील्डर ही रख सकेंगी. 

हरमनप्रीत को अंपायर की बात पसंद नहीं आयीं. इस दौरान मुंबई की ओर से आखिरी ओवर एमेलिया केर को डालना था. वे भी थोड़ा परेशान दिखीं. इस बीच यूपी की खिलाड़ी सोफी नॉन-स्ट्राइक एंड पर थीं और उन्होंने अंपायर से कुछ कहा. इस पर हरमनप्रीत का पारा बढ़ गया और दोनों में बहस हो गई. हालांकि अंपायर ने मामले को शांत करवा दिया. इस घटना का वीडियो एक्स पर भी शेयर किया गया है.

बता दें कि यूपी ने पहले बैटिंग करते हुए 150 रन बनाए. इस दौरान जोर्जिया वॉल ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 55 रनों की पारी खेली. ग्रेस हारिस ने 28 रन बनाए. कप्तान दीप्ति शर्मा ने 27 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में मुंबई ने 18.3 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए हीली मैथ्यूज ने 68 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 7 करोड़ रुपए से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget