एक्सप्लोरर

WPL 2023 Closing Ceremony: जानिए कितने बजे शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग की क्लोजिंग सेरेमनी, कौन करेगा परफॉर्म

WPL Closing Ceremony: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला 26 मार्च की शाम को खेला जाएगा जिसके शुरू होने से पहले एक क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया जा रहा है.

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम और मुंबई इंडियंस महिला टीम ने जगह बनाई है और दोनों के बीच में ही 26 मार्च की शाम को एक मुंबई के ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का भी आयोजन कराने का फैसला किया है.

पहले सीजन की जब शुरुआत हुई थी, तो उस समय ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें कियारा अडवानी, कृति सेनन ने परफॉर्मेंस दी थी. वहीं अब समापन समारोह को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अलावा तमन्ना भाटिया परफॉर्म कर सकती हैं, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान अभी तक नहीं किया गया है.

खिताबी मुकाबले की शुरुआत जहां शाम 7:30 पर होगी वहीं समापन समारोह की शुरुआत शाम 6 बजे से होने की उम्मीद है, जिसका सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर होने के साथ जियो सिनेमा पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी.

मेग लैनिंग के पास अनुभव तो हरनमप्रीत कौर की टीम के पास लय

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच में खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले को लेकर बात की जाए तो दिल्ली टीम की कप्तान मेग लैनिंग को ऐसे मैचों में बतौर कप्तान काफी ज्यादा अनुभव हासिल है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल में जब टी20 वर्ल्ड कप फिर से अपने नाम किया था, तो उसमें मेग लैनिंग ही टीम की कप्तानी थीं.

इसके अलावा मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात की जाए तो उनके पास नॉकआउट मुकाबलों का वैसे कप्तानी करने का अधिक अनुभव नहीं है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा जरूर इस मुकाबले को लेकर थोड़ा भारी कहा जा सकता है, हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम ने ब्रेब्रोर्न स्टेडियम में खेले अपने सभी तीनों मुकाबलों में अब तक जीत जरूर हासिल की है.

 

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli कौनसा स्मार्टफोन करते हैं इस्तेमाल? मिल गया है जवाब, पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget