एक्सप्लोरर

IPL 2024: कौन है IPL का सबसे कंजूस गेंदबाज? फेंके हैं सबसे ज्यादा मेडन ओवर

IPL 2024: आईपीएल के इतिहास में कई गेंदबाजों ने टॉप बल्लेबाजों के लिए भी लगातार मुश्किल खड़ी करने का काम किया है. यहां जानिए उस गेंदबाज के बारे में जिसने सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंके हैं.

IPL 2024: टी20 फॉर्मेट में एक तरफ बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, इसलिए गेंदबाजों की गर्दन पर हमेशा तलवार लटकी रहती है. आईपीएल के इतिहास में कई गेंदबाज हैं जो एक ही ओवर में 36 से भी ज्यादा रन लुटा चुके हैं, लेकिन कुछ ऐसे नाम भी हैं जिनकी गेंद ज्यादातर मौकों पर तूफानी बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किलें खड़ी करती आई हैं. टी20 क्रिकेट में किसी गेंदबाज के लिए रन बचाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन यहां जानते हैं उस गेंदबाज के बारे में जिसने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंके हैं.

कौन है आईपीएल का सबसे कंजूस गेंदबाज?

आईपीएल के करीब 16 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीन कुमार के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में खेले 119 मैचों में 14 मेडन ओवर फेंके थे. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेलते हुए की थी. वो उसके बाद पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लॉयंस के लिए भी खेले. प्रवीन कुमार ने 2008 से लेकर 2017 तक आईपीएल में 119 मैच खेलते हुए 90 विकेट चटकाए थे.

हालांकि मैचों के हिसाब से उनकी विकेटों की संख्या कम है, लेकिन इकॉनमी रेट उन्हें बेहद खास गेंदबाज बनाता है. उन्होंने अपने करियर में 7.73 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजो की, जिसे टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा कहा जाता है. प्रवीन की स्विंग होती गेंद अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को चकमा देने में सक्षम है. सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने की सूची में दूसरा स्थान भुवनेश्वर कुमार के पास है, जिन्होंने आज तक 12 मेडन ओवर फेंके हैं और 11 मेडन ओवर फेंक चुके ट्रेंट बोल्ट भी उनसे अधिक पीछे नहीं हैं. प्रवीन कुमार ने साल 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और 2017 में उन्हें आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए देखा गया था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी गुजरात टाइटंस, प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों की जगह लगभग तय

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget