एक्सप्लोरर

क्या होता है अल्ट्राएज? रोहित शर्मा को आउट देने के बाद इस पर शुरू हुआ विवाद | हॉट-स्पॉट तकनीक के बारे में भी जानें

सोमवार को मुंबई और कोलकाता के बीच खेले गए मुकाबले में थर्ड अंपायर द्वारा रोहित शर्मा को आउट दिए जाने के बाद विवाद शुरू हो गया. यहां हम आपको अल्ट्राएज तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं.

IPL 2022 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में थर्ड अंपायर का एक फैसला सवालों के घेरे में आ गया है. मुंबई और कोलकाता के बीच हुए मैच में रोहित शर्मा जिस तरह से आउट दिए गए, उससे न तो वह सहमत दिखे, न मुंबई के खिलाड़ी और न ही रोहित के फैन. दरअसल 166 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई  ने अपनी पारी के पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दिया. मैदानी अंपायर ने तो रोहित का नॉट आउट दिया था लेकिन KKR के रिव्यू पर थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट करार दिया. थर्ड अंपायर के इस फैसले पर सवाल इसलिए उठे क्योंकि रिव्यू में भी रोहित आउट होते नजर नहीं आ रहे थे.

KKR की ओर से पहला ओवर टिम साउदी ने किया. ओवर की आखिरी गेंद रोहित के बल्ले के पास से गुजरती हुई थाई पैड पर लगी और फिर विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथ में गई. KKR के खिलाड़ियों ने अपील की लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया. इस पर KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रिव्यू लिया. रिव्यू में गेंद बल्ले को छूती हुई नजर नहीं आ रही थी लेकिन अल्ट्रा एज में गेंद के बल्ले से गुजरने के दौरान स्पाइक देखा गया और इसे देखकर थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट दे दिया. हालांकि अल्ट्रा एज में यह भी साफ नजर आ रहा था कि गेंद के बल्ले के पास गुजरने से पहले ही स्पाइक नजर आ रहे थे. ऐसे में यह एक तकनीकी खराबी हो सकती थी. लेकिन थर्ड अंपायर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और रोहित को आउट करार दे दिया.

क्या होता है अल्ट्राएज
सबसे पहले अल्ट्राएज और वीडियो फुटेज के जरिए यह देखा जाता है कि गेंद बल्ले पर लगी है या नहीं. अल्ट्राएज तकनीक स्टंप माइक के जरिए आवाज सुनती है और एकदम हल्की आवाज भी पकड़ लेती है. ऐसे में बल्ले का महीन किनारा लगने पर भी इस तकनीक के जरिए आउट या नॉटआउट का फैसला हो जाता है. कैच आउट के लिए या यह पता करने के लिए कि गेंद बल्ले से लगी है या नहीं, इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है.

क्या होती है हॉट-स्पॉट तकनीक
इस तकनीक को हम कुछ एक्स-रे जैसा कह सकते हैं. गेंद जहां पर टकराती है वहां पर सफेद निशान नजर आता है. गेंद अगर बल्ले का किनारा लेकर गई है तो इसको देखने के लिए अंपायर इस तकनीक का प्रयोग करता है. गेंद अगर बल्ले पर टकराती है या फिर जहां भी टकराती है वहां पर सफेद रंग का गोला नजर आ जाता है. हालांकि यह काफी महंगी है और अधिकतर मैदानों पर यह सुविधा नहीं है.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर आया रवि शास्त्री का रिएक्शन, जानिए पूर्व कोच ने क्या कुछ कहा

IPL 2022: शिमरोन हेटमायर ने पिता बनने के बाद शेयर की खास तस्वीर, बच्चे के साथ खेलते नजर आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget