एक्सप्लोरर

Watch: तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट वाले फैसले से हैरान थे सूर्यकुमार यादव, सामने आया गजब रिएक्शन का वीडियो

IPL 2025: तिलक वर्मा शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रिटायर्ड आउट होकर बाहर चले गए. मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर ना सिर्फ फैंस बल्कि टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव भी बहुत हैरान थे.

तिलक वर्मा आईपीएल इतिहास के चौथे बल्लेबाज हैं, जो रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर गए. आईपीएल 2025 के 16वें मैच में जब लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के आगे तिलक वर्मा बड़े हिट नहीं लगा पा रहे थे तब मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया. 19वें ओवर में मिचेल सेंटनर को उनकी जगह भेजा गया. इस फैसले से ना सिर्फ एमआई फैंस बल्कि टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव भी हैरान थे.

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों (विल जैक्स, रयान रिकेल्टन) के विकेट 17 रनों पर गिर गए थे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 69 रनों की साझेदारी की. नमन 24 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आए  तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 66 रन जोड़े लेकिन इसमें वर्मा के बल्ले से कोई बड़े शॉट्स नहीं आए. 24 गेंदों में 52 रन चाहिए थे तो लगा कि मुंबई यहां से मैच जीत सकता है लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्या का विकेट गिरने से दबाव मुंबई पर आ गया. अगले बल्लेबाज हार्दिक पांड्या आए लेकिन उम्मीद थी कि तिलक वर्मा अब बड़े हिट लगाएंगे क्योंकि वह क्रीज पर सेट हो चुके हैं. हालांकि वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड आउट कर बाहर भेज दिया गया.

मुंबई इंडियंस के फैसले से हैरान रह गए सूर्यकुमार यादव

तिलक वर्मा को 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर रिटायर्ड आउट कर मुंबई इंडियंस ने बाहर बुला लिया. ये फैसला कोच जयवर्धने का था, जो उन्होंने मैच के बाद खुद बताया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जयवर्धने सूर्यकुमार यादव के पास जाकर इसके बारे में बता रहे हैं तो सूर्यकुमार यादव भी चौंक जाते हैं. वह काफी हैरान होते हैं और फिर मायूस होकर सर को नीचे झुका लेते हैं. दरअसल तिलक वर्मा बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे थे, उन्होंने 25 रन बनाने के लिए 23 गेंदें खेली. 

जयवर्धने का था तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने का फैसला

जयवर्धने ने मैच के बाद कहा, "तिलक बस रन बनाना चाहता था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके. हमने आखिरी कुछ ओवरों तक इंतजार किया. उसने मैदान पर कुछ समय बिताया था, इसलिए उन्हें उन गेंदों पर बड़े हिट मारने में सफल होना चाहिए था. मुझे लगा कि अंत में नए बल्लेबाजों को खेलने आना चाहिए, वह (तिलक वर्मा) संघर्ष कर रहे थे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश
Sandeep Chaudhary: शिक्षा-परीक्षा-रोजगार नहीं.. देश मंदिर-मस्जिद से चलेगा !। Seedha Sawal।ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget