एक्सप्लोरर

Watch: मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, धोनी IPL 2025 खेलेंगे या नहीं, सुरेश रैना ने दिया हैरतअंगेज बयान

IPL 2024: सुरेश रैना, एमएस धोनी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं. धोनी फिलहाल घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन सुरेश रैना ने अगले सीजन को लेकर धोनी के फैंस को खुशखबरी दी है.

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी थी. ऐसे में सवाल उठने लगे थे कि क्या धोनी इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन खेलेंगे या मौजूदा सीजन के समापन के बाद वो रिटायरमेंट ले लेंगे. अब एक वीडियो सामने आई है, जिसमें आरपी सिंह और सुरेश रैना से सवाल पूछा गया कि क्या धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे. हालांकि आरपी सिंह इस सवाल का जवाब देने से परहेज करते दिखाई दिए, लेकिन सुरेश रैना ने 'खेलेंगे' कहकर CSK के फैंस को खुशखबरी सुना दी है.

सुरेश रैना और आरपी सिंह, धोनी ही महेंद्र सिंह धोनी के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में अगर रैना ने धोनी के अगले सीजन में खेलने का दावा किया है तो शायद 'थाला' जरूर आईपीएल 2025 में खेलते दिखाई देंगे. सुरेश रैना का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एम एस धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं. बीते सोमवार CSK के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने स्वीकार किया था कि धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि उन्हें कितना दर्द हो रहा होगा. हाल ही में हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद धोनी को एक होटल में लंगड़ाते हुए भी देखा गया था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान वो मैदान में लंगड़ाते नजर आए थे.

आईपीएल 2024 में धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं धोनी

एक तरफ आरपी सिंह 2016 में आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दिए थे. दूसरी ओर सुरेश रैना आखिरी बार 2021 में खेले थे. खैर ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ चुके हैं, लेकिन एमएस धोनी का क्रिकेट के प्रति प्यार बढ़ती उम्र के बाद भी बढ़ता ही जा रहा है. आईपीएल 2024 में एमएस धोनी ने अभी तक मात्र 25 गेंदों का सामना किया है, जिनमें उन्होंने 236 के स्ट्राइक रेट से 59 रन ठोक डाले हैं. ये भी हैरान कर देने वाला तथ्य है कि धोनी का बाउंड्री प्रतिशत लाजवाब रहा है क्योंकि उनके 59 में से 52 रन बाउंड्री से आए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: राजस्थान को हारी हुई बाजी जिताकर जोस बटलर ने लिया धोनी और कोहली का नाम, जानिए क्यों

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget