एक्सप्लोरर

क्या सौरव गांगुली से गुस्सा थे विराट कोहली? शेन वाटसन का चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2023: सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच छिड़े विवाद पर शेन वाटसन ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में पिछले हफ्ते सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच का विवाद एक बार फिर से उभर आया था. हालांकि अब इस विवाद की असल वजह सामने आ गई है. दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग पैनल के सदस्य और पूर्व क्रिकेटर शेन वाटसन ने विवाद की असल वजह को बयां किया. इतना ही नहीं नए विवाद के लिए वाटसन ने विराट कोहली को जिम्मेदार ठहराया है.

दरअसल, पिछले हफ्ते दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच टक्कर हुई थी. इस मुकाबले में आरसीबी बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के बाद जब खिलाड़ी और स्टाफ आपस में हाथ मिला रहे थे तो सौरव गांगुली विराट कोहली को अनदेखा करके आगे बढ़ गए थे. दोनों पूर्व कप्तानों के बीच हाथ नहीं मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. 

शेन वाटसन ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ''बहुत सारी अफवाहें हैं जिनके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता. लेकिन यह बात साफ है कि विराट कोहली गुस्सा थे. विरोधी के तौर पर शायद आपको इस बात की जरूरत भी होती है. विराट कोहली जब गुस्सा होते हैं तो अपना बेस्ट देते हैं. इसकी वजह कुछ भी हो सकती है.''

पुराना है विवाद

विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच झगड़े का विवाद पुराना है. 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने सबसे छोटे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था. हालांकि सौरव गांगुली ने दावा किया कि उन्होंने विराट कोहली से कप्तान बने रहने की अपील की थी.

विराट कोहली ने हालांकि सौरव गांगुली की बात को झूठ ठहराया. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच विवाद उस वक्त और गहरा हो गया जब विराट कोहली को वनडे में कप्तानी से हटा दिया गया. जनवरी 2022 में विराट कोहली ने टेस्ट से भी कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया. विराट कोहली के स्थान पर रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget