एक्सप्लोरर

Watch Video: दिनेश कार्तिक के शॉट देख हैरान रह गए विराट कोहली, केएल राहुल को नहीं हुआ भरोसा

IPL 2022: दिनेश कार्तिक के शॉट पर विराट कोहली कोहली खुशी से उछल पड़े. वहीं, LSG के कप्तान केएल राहुल को यकीन नहीं हुआ. दोनों खिलाड़ियों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

IPL Eliminator 2022: IPL 2022 सीजन का एलिमिनेटर मैच लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला गया. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) को 14 रनों से हराकर क्वॉलीफायर-2 में अपनी जगह बनाई. अब 27 मई को क्वॉलीफायर-2 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सामने राजस्थान रॉयल्स (RR) होगी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ऐसा छक्का मारा कि सब हैरान रह गए.

दिनेश कार्तिक के इस शॉट पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी विराट कोहली और लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, कार्तिक के इस शॉट पर विराट कोहली खुशी से उछल पड़े. वहीं, लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल को कार्तिक के इस शॉट पर भरोसा नहीं हुआ.

कार्तिक के इस शॉट पर राहुल को नहीं हुआ यकीन

इस सीजन दिनेश कार्तिक का स्ट्राइक रेट तकरीबन 190 का रहा है. लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के खिलाफ अपनी पारी के दौरान कार्तिक पहली 9 बॉल पर महज 6 रन बना सके. लेकिन इसके बाद आखिरी 10 बॉल पर उन्होंने 25 रन बना डाले. इनिंग के 17वें ओवर में दिनेश कार्तिक ने आवेश खान की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए. उन्होंने 2 चौके ऑफ साइड में लगाए जबकि 1 बाउंड्री ऑन साइड पर लगाया. दिनेश कार्तिक ने चमीरा की लो फुल टॉस पर ऐसा शॉट मारा कि विराट कोहली समेत केएल राहुल हैरान रह गए.

कार्तिक के इस शॉट पर विराट कोहली और लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल का रिएक्शन देखने लायक था. इस मैच में दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार के बीच 41 बॉल पर 92 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस पार्टनरशिप की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने 23 बॉल पर 37 रनों की पारी खेली. साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इस  मैच में 14 रनों से जीत हासिल की.

रजत पाटीदार बने मैन ऑफ द मैच

207 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बना सकी. लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) के लिए कप्तान केएल राहुल ने 58 बॉल पर 79 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 26 बॉल पर 45 रन बनाए. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए जोस हेजलवुड ने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए. 112 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार को मैन ऑफ द मैच बने.

ये भी पढ़ें-

Watch Video: मोहसिन खान ने RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसिस को गोल्डन डक पर किया आउट, देखें वीडियो

RCB vs LSG: 'हम मैच क्यों नहीं जीत पाए इसका कारण स्पष्ट है'- केएल राहुल ने क्यों कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget