एक्सप्लोरर

IPL 2024: कोहली-वॉर्नर की तू-तू, मैं-मैं; आखिर कौन बनेगा रनों का शहंशाह?

IPL 2024: विराट कोहली और डेविड वॉर्नर, सीमित ओवरों के क्रिकेट में जाना पहचाना नाम हैं. उनके बीच टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की दिलचस्प रेस चल रही है.

IPL 2024: सीमित ओवरों के क्रिकेट की बात हो रही हो तो विराट कोहली निरंतर अच्छा करने वाले बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. इन दिनों आईपीएल 2024 चर्चाओं में है और मौजूदा सीजन के दौरान कई नए रिकॉर्ड बन और टूट भी रहे हैं. कोहली को चाहे धाकड़ बल्लेबाजों की सूची में ना गिना जाता हो, लेकिन टी20 क्रिकेट में उन्होंने अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने आईपीएल 2024 के पहले मैच यानी RCB vs CSK मुकाबले में 6 रन बनाने के साथ ही टी20 करियर में 12 हजार रन पूरे कर लिए थे. वो अब तक ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उनकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ तू-तू, मैं-मैं चल रही है.

बता दें कि जब विराट कोहली ने टी20 करियर में 12 हजार रन पूरे किए तब वो डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए थे, लेकिन वॉर्नर ने दोबारा कोहली को पीछे छोड़ दिया है. टी20 क्रिकेट में विराट कोहली अभी तक 380 मैचों में 12,197 रन बना चुके हैं. दूसरी ओर डेविड वॉर्नर ने 374 मैचों में 12,213 रन बनाए हैं. उन दोनों के बीच केवल 16 रन का फांसला है. चूंकि ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं, इसलिए पूरे सीजन के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच खींचतान जारी रहेगी.

विराट कोहली आईपीएल 2024 में RCB के लिए खेलते हुए अभी तक 4 मैचों में 203 रन बना चुके हैं. दूसरी ओर डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अभी तक 148 रन ठोके हैं. कोहली द्वारा एक बड़ी पारी, उन्हें सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में वॉर्नर से आगे ले जा सकती है, लेकिन एक अच्छी पारी से वॉर्नर भी काफी आगे निकल सकते हैं. कोहली और वॉर्नर दोनों अच्छी फॉर्म में हैं, इसलिए सीजन के अंत तक दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं क्रिकेट प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

CSK VS SRH: हैदराबाद के फैन ने चेन्नई के समर्थकों को जमकर चिढ़ाया, वायरल हो रहा फनी वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget