एक्सप्लोरर

MI vs SRH: लगातार दो गेंद पर कैच आउट हुए ट्रेविस हेड, फिर भी नहीं लौटना पड़ा पवेलियन; जानें क्यों और कैसे

MI vs RCB IPL 2025: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में एक अजीब घटना घटी है. जानिए कैसे लगातार 2 गेंदों पर कैच आउट होने के बाद भी ट्रेविस हेड को आउट नहीं दिया गया.

Travis Head Score MI vs SRH IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच एक अजीब घटना के कारण चर्चा में आ गया है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें ट्रेविस हेड लगातार 2 गेंदों पर कैच आउट होने के बावजूद पवेलियन नहीं लौटे. ऐसा भी नहीं था कि फील्डर ने ट्रेविस हेड का कैच क्लीन तरीके से ना पकड़ा हो, फिर भी आखिर ऐसा कैसे हुआ कि लगातार 2 गेंदों पर आउट होने के बाद भी अंपायर ने हेड को आउट करार नहीं दिया? यहां जानिए क्या है ये पूरा मामला.

लगातार 2 गेंदों पर आउट, नहीं लौटे पवेलियन

यह मामला सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर का है, जिसमें हार्दिक पांड्या बॉलिंग करने आए. ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड स्ट्राइकिंग एंड पर पहुंचे. उन्होंने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और उनका कैच भी विल जैक्स ने क्लीन तरीके से पकड़ लिया था. मुंबई की पूरी टीम ट्रेविस हेड के विकेट को सेलिब्रेट करने लगी थी, तभी मैदान पर नो-बॉल का सायरन बज उठा. नो-बॉल को देख नीता अंबानी ने भी अपना माथा पकड़ लिया था.

अगली गेंद फ्री-हिट थी, उसपर भी हेड ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और इस बार मिचेल सैंटनर ने उनका कैच पकड़ लिया. चूंकि यह गेंद फ्री-हिट थी इसलिए हैदराबाद का कोई बल्लेबाज रन-आउट के अलावा किसी अन्य तरीके से आउट करार नहीं दिया जा सकता था. इस तरह हेड लगातार 2 गेंदों पर कैच आउट हुए, लेकिन फिर भी अंपायर ने उन्हें वापस पवेलियन नहीं भेजा.

ट्रेविस हेड की फॉर्म में गिरावट

सनराइजर्स हैदराबाद अभी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. ट्रेविस हेड ने अभी तक IPL 2025 में खेले सात मैचों में 242 रन बना लिए हैं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सिर्फ 28 रन बनाए. मौजूदा सीजन में 2 मैच खेलने के बाद उनका औसत 57 से अधिक था, लेकिन 7 मैचों के बाद उनका औसत गिरकर 34.5 पर आ गया है.

यह भी पढ़ें:

पहले अक्षर पटेल पर 12 लाख जा जुर्माना, अब दिल्ली कैपिटल्स के इस दिग्गज को भारी नुकसान; अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने की एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से एक कदम दूर
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget