एक्सप्लोरर

IPL 2022: अफ्रीका और वेस्टइंडीज से बेहतर रहा श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

IPL 2022 में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्श शानदार रहा. मौजूदा सीजन में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. इन प्लेयर्स में हसारंगा, राजपक्षे, तीक्षणा, चमीरा और पथिराना शामिल हैं.

आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टूर्नामेंट में अब तक 66 मुकाबले खेले जा चुके हैं. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. वहीं जल्दी ही 2 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेंगी. इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. वहीं मौजूदा सीजन में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. इस प्लेयर्स में वानिंदु हसारंगा, भानुका राजपक्षे, महेश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा और मथीशा पथिराना शामिल हैं.

भानुका राजपक्षे
टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज राजपक्षे ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि बाद में वह थोड़े कमजोर नजर आए. आईपीएल 2022 में उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 22.89 की औसत और 159.68 के स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं. इस सीजन अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर 43 रन है. मेगा ऑक्शन में पंजाब ने भानुका को 50 लाख रुपये में खरीदा था.

महेश तीक्षणा
श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महेश तीक्षणा ने अपने डेब्यू सीजन में शानदार गेंदबाजी की है. सीएसके के लिए उन्होंने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईपीएल 2022 में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 21.75 की औसत और 7.45 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट अपने नाम किए हैं. मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीक्षणा को 70 लाख रुपये में खरीदा था.

वानिंदु हसारंगा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लेग-स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने इस सीजन शानदार गेंदबाजी की है. वह पर्पल कैप की रेस में अभी दूसरे नंबर पर हैं. हसारंगा ने अभी तक 13 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 14.65 की औसत और 7.48 की इकॉनमी से 23 विकेट अपने नाम किए हैं. 18/5 इस सीजन अब तक उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने हसारंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.

दुष्मंथा चमीरा
तेज गेंदबाज चमीरा ने आईपीएल 2022 में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36.66 की औसत और 8.25 की इकॉनमी से 9 विकेट अपने नाम किए हैं. मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने चमीरा को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था.

मथीशा पथिराना
आईपीएल 2022 में पथिराना को एक मैच खेलने का मौका मिला है. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने दो विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 3.1 ओवर में 24 रन खर्च किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने एडम मिल्ने के जगह मथीशा पथिराना को टीम में शामिल किया था. 

ये भी पढ़ें...

India Squad for SA T20: विराट कोहली के टी20 करियर को लेकर सौरव गांगुली ने कही ये बात

RCB vs GT: 7000 के आंकड़े से सिर्फ कुछ दूर हैं विराट कोहली,  'करो या मरो' के मुकाबले में बनाने होंगे इतने रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget