एक्सप्लोरर

IPL 2024: रोहित-ईशान बने सूर्या की तूफानी पारी की वजह? मुंबई के वीडियो से हुआ खुलासा

MI vs RCB IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ा. मुंबई इंडियंस ने हाल ही में उनका एक वीडियो शेयर किया है.

MI vs RCB IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए तूफानी पारी खेली. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दमदार अर्धशतक जड़ा. सूर्या ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. सूर्या ने इस पारी को लेकर प्रतिक्रिया दी. मुंबई इंडियंस सूर्या का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने तूफानी पारी का जिक्र किया है. सूर्या ने कहा कि रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत दी थी. इसका फायदा मिला.

मुंबई इंडियंस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें सूर्या ने अपनी तूफानी पारी और मैच को लेकर प्रतिक्रिया दी है. सूर्या ने कहा, ''यह मुंबई इंडियंस की वानखेड़े स्टेडियम में 50वीं जीत रही. हमने इस मैदान पर वापसी की और अच्छा परफॉर्म किया. रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की  नींव रखी थी. मैंने उसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाया. ईशान ने जहां पारी को छोड़ा था, मैंने वहीं से आगे बढ़ाया. आप स्कोर करें और टीम जीते, यह सबसे जरूरी होता है.''

सूर्यकुमार चोट की वजह से काफी वक्त से मैदान से बाहर थे. उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में खेला था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेला. सूर्या इस मुकाबले में जीरो पर आउट हो गए थे. लेकिन उन्होंने दमदार कमबैक किया और आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक जड़ा.

बता दें कि आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए थे. मुंबई ने इसके जवाब में 15.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई के लिए ईशान किशन ने 69 रनों की पारी खेली. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के लगाए. रोहित ने 38 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें : Photos: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर की तरह दिखने वाली कौन है यह मिस्ट्री गर्ल? वायरल हो रही फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget