एक्सप्लोरर

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव की चोट गंभीर, IPL के बाद दक्षिण अफ्रीका सीरीज से भी हो सकते हैं बाहर

India tour of South Africa: सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे.

Suryakumar Yadav: IPL के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर होगी. दोनों टीमों के बीच पूरे 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के खेलने की संभावना कम नजर आ रही है. एक स्पोर्ट्स वेबसाइट की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

'इनसाइड स्पोर्ट्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार की चोट गंभीर है. ऐसे में उन्हें दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर रखा जा सकता है. रिपोर्ट में चयन समिती के एक सदस्य के हवाले से कहा गया है, 'सूर्यकुमार को आराम की जरूरत है. उनकी चोट गंभीर है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में उनके सिलेक्ट होने की संभावना न के बराबर है. हम उन्हें टीम में जल्दी शामिल करने का जोखिम नहीं उठा सकते. हम नहीं चाहते कि जल्दबाजी के कारण उनकी चोट और बढ़ जाए.'

सूर्यकुमार यादव 6 मई को ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट लगी थी. चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें IPL 2022 के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया था. इससे पहले सूर्यकुमार इस सीजन के शुरुआती मुकाबले भी नहीं खेल पाए थे. अंगुठे में चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा था. वह NCA में रिहैब कर रहे थे.

अच्छी लय में नजर आ रहे थे सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव इस सीजन शानदार लय में नजर आ रहे थे. वह 8 मैचों में 43.29 की बल्लेबाजी औसत से 303 रन बना चुके थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.67 का था. वह इस सीजन में तीन फिफ्टी भी लगा चुके थे.

यह भी पढ़ें..

IND vs AUS: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया! सितंबर में हो सकती है टी-20 सीरीज

Watch: जिम में प्रीति जिंटा के साथ दिखे शिखर धवन, मस्तीभरे अंदाज में चलता रहा वर्कआउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget