एक्सप्लोरर

क्या गुजरात टाइटंस में होगी सुरेश रैना की एंट्री? इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लग रहे कयास

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था. वह अनसोल्ड रहे थे.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बात की चर्चा रैना के एक ट्वीट के बाद से शुरू हुई है. दरअसल, रैना ने मंगलवार को एक एक ट्वीट में पुष्पा के डायलॉग के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की थी. उन्होंने लिखा था, 'फायर है मैं. आप समझ गए होंगे यह क्या है.' इस कैप्शन के साथ उन्होंने #Funmodeon भी लिखा था.

रैना ने जैसे ही ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर उनके IPL में बैकडोर से एंट्री की चर्चा गर्म हो गई. ज्यादातर यूजर्स उनके गुजरात टाइटंस में जाने के कयास लगा रहे हैं. इसका बड़ा कारण यह है क्योंकि गुजरात टाइटंस के इंग्लिश प्लेयर जेसन रॉय ने अपना नाम वापस ले लिया है. वे अब IPL के इस सीजन में दिखाई नहीं देंगे. ऐसे में यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर सुरेश रैना को लाया जा सकता है.

गौरतलब है कि IPL 2022 की महा नीलामी में सुरेश रैना का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. जब उनका नाम आया तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव लगाना ठीक नहीं समझा. उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी रैना में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. 

रैना IPL के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 205 मुकाबलों में 5528 रन बनाए हैं. IPL में उनका स्ट्राइक रेट भी 136 का रहा है. हालांकि पिछले दो सीजन में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. यही कारण है कि इतने दमदार रिकॉर्ड के बावजूद रैना को मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें..

PSL 2022 Final मैच में 41 साल के हफीज ने मचाई धूम, लाहौर कलंदर्स पहली बार बना चैंपियन

जज्बे को सलाम, रणजी ट्रॉफी के बीच बेटी गुजरी, अब पिता भी दुनिया छोड़ गए, लेकिन इस खिलाड़ी ने नहीं छोड़ा टीम का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget