एक्सप्लोरर

जश्न के दौरान लोगों की मौत पर RCB मैनेजमेंट का शर्मिंदा करने वाला बयान, कहा- 'यह लोगों की भावनाएं थीं इसलिए...'

RCB Management On Stampede: बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा तब हुआ जब RCB टीम अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रही थी.

RCB Victory Parade Stampede: IPL 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर अपनी पहली ट्रॉफी लेकर बुधवार को बेंगलुरु पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े. शाम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें कोई टिकट नहीं था. बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और फिर जश्न मातम में बदल गया. स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद आरसीबी मैनेजमेंट की तरफ से बेशर्मी भरा बयान आया. आरसीबी की तरफ से कहा गया कि हमने जश्न मनाने आए लोगों से कहा था कि एक दूसरे का ध्यान रखें, बावजूद ऐसी घटना हो गई.

हालांकि इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस इंतजाम नहीं थे, या यूँ कहें कि इसके लिए मैनेजमेंट ने जल्दबाजी दिखाई. मंगलवार को आरसीबी ट्रॉफी जीती और बुधवार को इतना बड़ा प्रोग्राम आयोजित किया गया.

प्रवक्ता के हवाले से न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, "जो हमारे हाथ में है, हम उस पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं. सरकार हर स्तर पर सहयोग कर रही है लेकिन यह लोगों की भावनायएं थीं. जीत के जश्न में एक दूसरे का ध्यान रखने के संदेशों के बावजूद ऐसे हालात बन गए. हमें लोगों की भावनाओं को समझना होगा. उन्होंने संयम के साथ इस जीत के लिए 18 साल इंतजार किया है. हमें इस कमजोरी और भावनाओं के लिए उनके साथ हमदर्दी रखनी चाहिए."

भगदड़ के बाद भी जारी रहा प्रोग्राम

सोशल मीडिया पर आरसीबी टीम की आलोचना इसलिए भी हो रही है क्योंकि शाम को 6 बजे के करीब ये खबर आ गई थी कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद भी स्टेडियम के अंदर जश्न का कार्यक्रम जारी रहा. विराट कोहली समेत पूरी टीम ने ट्रॉफी को लेकर ग्राउंड में चक्कर लगाया. संभव है कि प्लेयर्स को भगदड़ की कोई खबर नहीं मिली हो लेकिन प्रशासन और मैनेजमेंट को भी नहीं पता चला, ऐसा मुश्किल है.

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई का कार्यक्रम तो आईपीएल फाइनल के बाद खत्म हो गया था, उन्हें नहीं पता कि आरसीबी की जीत का प्रोग्राम पहले से तय था या नहीं. उन्होंने पीटीआई से कहा, "जिस भी जांच की जरुरत होगी, वह की जाएगी. यह बीसीसीआई का आयोजन नहीं था. यह बहुत दुखद है. जब मैं आरसीबी के अधिकारियों से बात कर रहा था तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बहुत शोर था. अधिकारीयों को भी शायद पता नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है. जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने कार्यक्रम को तुरंत बंद कराया जाएगा."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget