एक्सप्लोरर

UAE की गर्मी बनेगी तेज गेंदबाजों के लिए मुसीबत, शमी ने बताया बचने का तरीका

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का आयोजन इंडिया की बजाए यूएई में हो रहा है. लेकिन यूएई का मौसम काफी गर्म है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन इंडिया के बजाए यूएई में हो रहा है. कोरोना वायरस के कहर की वजह से भारत में आयोजन मुमकिन नहीं था. लेकिन यूएई की गर्मी से गेंदबाजों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं. भारतीय टीम और किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी गर्मी को लेकर चिंता जाहिर की है.

शमी ने कहा है कि यूएई में तेज गेंदबाजों के लिए यह जरूरी रहेगा कि वह अपने काम के बोझ को अच्छी तरह से संभालें क्योंकि यूएई में किसी भी लिहाज से स्थिति आसान नहीं रहने वाली है. यूएई के तीन शहर-दुबई, अबु धाबी और शरजाह लीग की मेजाबनी कर रहे हैं.

शमी ने कहा, "यहां तापमान भारत की तुलना में काफी ज्यादा है. ऐसी संभावनाएं हैं कि खिलाड़ियों को डिहायड्रेशन हो जाए. खिंचाव की भी संभावना है. इसलिए हमें इस तरह की चीजों को दिमाग में रखना होगा."

शमी ने आगे कहा, "यह काफी मुश्किल होगा क्योंकि यहां विकेट भी काफी अलग है. इसलिए वर्कलोड मैनेजमेंट काफी अहम है, लेकिन इतना भी मुश्किल नहीं है कि इसे संभाला नहीं जा सके. यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम किस तरह से चीजों को संभालेंगे."

शमी पंजाब के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे. उनसे जब पूछा गया कि क्या उन पर कोई अतिरिक्त दबाव होगा? तो उन्होंने कहा, "टीम में सीनियर होने का मैं दबाव नहीं लेता. आपको अपनी स्कील और अपने ऊपर भरोसा होना चाहिए."

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक एक भी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा नहीं जमाया है. किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन के लिए केएल राहुल को कमान दी है. टीम के मुख्य कोच का जिम्मा भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले संभाल रहे हैं. इन दोनों की जोड़ी के साथ टीम की नज़रें पहली बार खिताब नाम करने पर हैं.

IPL 2020: जसप्रीत बुमराह ने इन 6 गेंदबाजों के एक्शन को किया कॉपी, देखें मजेदार VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget