एक्सप्लोरर

अंडर 16 फाइनल खेल रहे थे सैमसन जब 2008 में राजस्थान बनी थी चैंपियन, खुद सुनाया पूरा किस्सा

IPL 2022 Final: IPL के 15वें सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को राजस्थान और गुजरात के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले RR के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि जब RR 2008 में फाइनल जीती थी तब वह क्या कर रहे थे.

Rajasthan Royals captain: आईपीएल 2022 को अपने फाइनलिस्ट मिल गए हैं. इस बार खिताबी मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. क्वालीफायर 1 में गुजरात ने राजस्थान (Rajasthan Royals) को हराया था तो वहीं क्वालीफायर 2 में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से मात दी. अब फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रविवार 29 मई को खेला जाएगा. फाइनल मैच से पहले RR के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि जब 2008 में राजस्थान फाइनल मुकाबला जीती थी तो वह क्या कर रहे थे.

फाइनल के समय क्या कर रहे थे संजू
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 14 साल बाद फिर से आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले राजस्थान आईपीएल के पहले सीजन (IPL 2008) में फाइनल में पहुंची थी. 2008 में राजस्थान की कमान दिवंगत शेन वॉर्न के हाथों में थी. वर्तमान में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (RR Captain Sanju Samson) ने आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करने के बाद बताया कि वह आईपीएल 2008 के फाइनल के समय केरल के लिए अंडर-16 खेल रहे थे. उन्होंने बताया,  "मैं तब केरल में कहीं अंडर-16 का फाइनल खेल रहा था, जब मैंने शेन वॉर्न और सोहेल तनवीर को राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2008 का फाइनल जीतते देखा था."

वॉर्न को श्रद्धांजलि देना चाहेंगे
सैमसन ने कहा, हमें IPL में कमबैक की आदत है. ये एक लंबा टूर्नामेंट है तो उतार-चढ़ाव होंगे. पहली इनिंग में विकेट तेज गेंदबाजों के लिए थी. पिच पर उछाल होने से स्पिनर्स के लिए भी मदद थी. लेकिन तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. वहीं सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा, मैं टूर्नामेंट में इतनी उम्मीदें लेकर नहीं उतरा था. ऐसे में आज खुशी है कि हम फाइनल में पहुंच गए हैं. टूर्नामेंट के बीच में मैं थोड़ा दबाव में था, लेकिन कोलकाता पहुंचने पर सब ठीक था. अब मैं ये सोचकर रोमांचित हूं कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग का फाइनल खेलने वाला हूं. हम फाइनल मुकाबला अपने पहले कप्तान शेन वॉर्न के लिए जीतना चाहते हैं. अगर हम ऐसा करते हैं तो ये एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

ये भी पढ़ें...

IPL Qualifier: पूर्व भारतीय दिग्गज ने फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- 'यहां RCB के हाथ से निकला मैच'

IPL 2022: 'खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और कोहली को आराम की जरूरत'- श्रीलंकाई दिग्गज का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया

वीडियोज

Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
कल्याण बनर्जी ने दिया था ममता बनर्जी को अल्टीमेटम तो BJP ने कसा तंज, कहा- 'अभिषेक के बिल पेंडिंग इसलिए...'
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली दंगा केसः शरजील इमाम ने दूसरी बार दायर की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन, आंखें नम कर देगी इस क्रिकेटर की कहानी
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया
Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
'अपनी हैसियत के हिसाब से बात करें...', ओवैसी के यूपी दौरे से पहले ओम प्रकाश राजभर ने दी नसीहत
Embed widget