एक्सप्लोरर

RR Vs SRH: हार के बाद बेहद निराश दिखे संजू सैमसन, टी20 फॉर्मेट की सबसे बड़ी तकलीफ को बयां किया

RR Vs SRH: राजस्थान रॉयल्स को 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी जीत नहीं मिली. इस हार के बाद कप्तान संजू सैमसन निराश दिखे.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में रविवार को देर रात खेले गए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली. हालांकि अब्दुल समद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर हैदराबाद को ना सिर्फ जीत दिलाई बल्कि प्लेऑफ खेलने की उम्मीद को भी जिंदा रखा. लेकिन इस हार ने राजस्थान रॉयल्स की मुश्किल बढ़ा दी है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस हार के बाद बेहद निराश नज़र आए.

संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा, ''यही आईपीएल से आपको मिलता है. इसी वजह से आईपीएल खास है. आप कभी यह महसूस कर ही नहीं सकते हैं कि आप मैच जीत गए हैं. हमें पता था विरोधी अच्छी बल्लेबाजी करके मैच जीत सकता है. पर हमें संदीप शर्मा से उम्मीद थी. संदीप ने पहले भी हमारे लिए इस तरह की स्थिति में जीत हासिल की है. लेकिन नो बॉल ने हमारे हाथ से मैच को छीन लिया.''

संजू सैमसन ने राजस्थान की बल्लेबाजी को बेहतरीन बताया. उन्होंने कहा, ''हमने अच्छी बल्लेबाजी की थी और इस पिच पर अच्छा स्कोर खड़ा किया था. लेकिन सनराइजर्स ने एक प्लान के साथ बल्लेबाजी की और उन्हें जीत का क्रेडिट मिलना चाहिए.''

समद ने छीन लिया मैच

संजू सैमसन ने आगे कहा, ''एक वक्त लगा हमें जीत मिल गई है. लेकिन नो बॉल ने वो कुछ सेकेंड के लिए ही रहने दिया. हमारे बल्लेबाजी अच्छी रही और हमने बढ़िया स्कोर खड़ा किया. इस फॉर्मेट में खेलते हुए जिंदगी कभी आसान नहीं हो सकती. हर दिन होने वाले मैच नए इंतिहान लेते हैं. आपको अपना बेस्ट देना होता है. हम दोबारा वापसी करने की कोशिश करेंगे.

बता दें कि राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन का स्कोर खड़ा किया था. राजस्थान को हालांकि निराशा हाथ लेगी. हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैदराबाद की जीत के हीरो अब्दुल समद रहे जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को विजेता बना दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget