एक्सप्लोरर

IPL 2022: संजू सैमसन को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने ले लिया था रिटायरमेंट, ऐसी है संघर्ष की पूरी कहानी

Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसम को 14 करोड़ में रिटेन किया था. वह वर्तमान में राजस्थान टीम के कप्तान हैं.

Sanju Samson on his Cricket Journey: महज 18 साल की उम्र में IPL डेब्यू और 20 की उम्र तक आते-आते इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे. उनके पिता का भी यही सपना था कि संजू क्रिकेटर बने. यही कारण है कि संजू के पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए कई चुनौतीपूर्ण फैसले लिए. गौरव कपूर के यू-ट्यूब चैनल 'ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस' पर संजू सैमसन ने अपने क्रिकेट करियर के सफर से जुड़े कई किस्से सुनाए हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए किस तरह कठिनाइयों का सामना किया.

संजू सैमसन कहते हैं, 'जब हम 6-7 साल के थे तो पहली बार पापा हमें फिरोजशाह कोटला के मैदान पर नेट प्रैक्टिस कराने लेकर गए थे. दिल्ली में कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा था. वहां हमने एक-दो जगह क्रिकेट के ट्रायल दिए लेकिन कुछ हुआ नहीं तो पापा ने फैसला लिया कि अपन अब केरला से ही खेलेंगे. एक महीने के अंदर हम लोग स्कूल वगैरह छोड़कर केरला शिफ्ट हो गए. मेरे और मेरे भाई के लिए हमारे माता-पिता ने यह एक बड़ा बोल्ड फैसला लिया था.'

संजू बताते हैं, 'त्रिवेंद्रम पहुंचने के बाद हमें एक-दो महीने तक किसी स्कूल में एडमिशन नहीं मिला था क्योंकि हम बीच सेशन में आए थे. आखिरी में एक स्कूल में एडमिशन मिला. हमारे पापा दिल्ली पुलिस में जॉब कर रहे थे और हम केरला में थे. जब क्रिकेट में मेरा कुछ नहीं हो रहा था तो पापा वालेंटरी रिटायरमेंट लेकर केरला आ गए. उसके बाद वह मुझे और मेरे भाई को सुबह-शाम प्रैक्टिस के लिए लेकर जाते थे. उन्होंने बहुत कुछ किया हमें यहां तक पहुंचाने के लिए.'

संजू आगे बताते हैं, 'दिल्ली में भी जब हम खेलने जाते थे तो बस स्टैंड तक हमारा किट बैग पापा-ममी उठाकर चलते थे. पीछे से आवाजें आती थी कि ओए सचिन और उसके पापा भी जा रहे भाई, ये बनेगा तेंदूलकर. इस तरह के कई मजाकिया कमेंट उन्होंने सहे हैं. वह मेरे लिए बड़े कॉन्फिडेंट थे.'

संजू सैमसन फिलहाल 27 साल के हैं और राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन हैं. उनकी कप्तानी में राजस्थान की टीम IPL के इस सीजन में टॉप-3 टीमों में शामिल है और प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार है.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: इन तीन युवा गेंदबाजों को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं वीरेन्द्र सहवाग, चयनकर्ताओं को दी ये सलाह

IPL टीमों के कप्तानों में फाफ डु प्लेसिस की सैलरी सबसे कम, जानिए किसे मिलता है कितना पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget