एक्सप्लोरर

SRH vs RR Head to Head: राजस्थान और हैदराबाद के बीच लगभग बराबरी की रही है हार-जीत, जानें आज कौन मारेगा बाजी

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 17 मुकाबले हुए हैं. यहां दोनों टीमों को लगभग बराबर जीत हाथ लगी है.

SRH vs RR Match Prediction: IPL में आज (7 मई) के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह 18वां मुकाबला होगा. इससे पहले हुए 17 मैचों में दोनों टीमों के हिस्से लगभग बराबरी से जीत-हार आई हैं. राजस्थान ने 9 मुकाबले जीते हैं और हैदराबाद ने 8 मुकाबलों में बाजी मारी है. दोनों ही टीमों का हालिया प्रदर्शन भी एक जैसा नजर आ रहा है. यह टीमें इस सीजन के अपने-अपने पिछले 5 में से 4-4 मुकाबले गंवा चुकी है. ऐसे में आज के मैच में इन टीमों के बीच बराबरी की टक्कर नजर आने वाली है.

राजस्थान रॉयल्स: ताकत और कमजोरी
राजस्थान रॉयल्स की टीम बहुत संतुलित है. टीम में 9वें क्रम तक अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं और सभी बल्लेबाज इस सीजन में अपना जलवा भी दिखा चुके हैं. इस टीम की गेंदबाजी में भी बड़े नाम शामिल हैं. तेज गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने अपना काम बखूबी किया है, वहीं स्पिन तिकड़ी चहल, अश्विन और जम्पा भी प्रभावी रहे हैं. इन सब के बीच पिछले 5 मैचों में इस टीम ने अपनी जीत का मोमेंटम पूरी तरह खो दिया है. इसकी वजह लापरवाही है या ओवर कॉन्फिडेंस, यह तो बताना मुश्किल है लेकिन इन पिछले 5 मैचों में राजस्थान टीम के हर विभाग में कमियां नजर आई हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद: ताकत और कमजोरी
सनराइजर्स हैदराबाद में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बड़े-बड़े नाम हैं लेकिन इस टीम के प्रदर्शन में अनियमितताएं हैं. मयंक अग्रवाल से लेकर एडन मारक्रम तक, लगभग हर बल्लेबाज इक्का-दुक्का मैचों में ही चल पाया है. यहां केवल हेनरिक क्लासेन हर मैच में अच्ची पारियां खेल रहे हैं. गेंदबाजी में भी यही हाल है. मयंक मार्कंडे को छोड़कर ज्यादातर गेंदबाज इक्का-दुक्का मैचों में ही प्रभाव छोड़ पाए हैं. सनराइजर्स के पास एक मजबूत टीम है, अगर 4-5 खिलाड़ी भी बेहतर कर जाते हैं तो मैच सनराइजर्स के खाते में जा सकता है.

किसका पलड़ा है भारी?
राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा इस मुकाबले में थोड़ा भारी नजर आ रहा है. यह टीम काफी शक्तिशाली है और पिछले कुछ मैचों के खराब प्रदर्शन को दरकिनार कर आज के मैच में वापसी कर सकती है. इस सीजन में राजस्थान के ज्यादातर खिलाड़ियों ने खुद को साबित भी किया है. फिर इस टीम में SRH के मुकाबले ज्यादा जोश, जज्बा और आत्मिविश्वास भी दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें...

Saachi Marwah: नितीश राणा की वाइफ का पीछा कर रहे थे दो लड़के, शिकायत की तो दिल्ली पुलिस बोली- 'छोड़िए, जाने दीजिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget