एक्सप्लोरर

RR vs KKR Rain: राजस्थान-कोलकाता मैच से पहले शुरू हुई बारिश, पढ़ें कब शुरू होगा मुकाबला

RR vs KKR Toss Delayed: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गुवाहाटी में मैच खेला जाना है. लेकिन बारिश की वजह से टॉस में काफी देरी हो गई.

RR vs KKR Toss Delayed: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गुवाहाटी में मैच खेला जाना है. लेकिन रविवार शाम बारिश शुरू होने का बाद टॉस में काफी देरी हो गई. गुवाहाटी में पहले हल्की बारिश शुरू हुई. लेकिन इसके बाद काफी बारिश हुई. खबर लिखने तक बारिश रुक नहीं पाई थी. अगर बारिश नहीं रुकी तो यह मैच रद्द किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा.

राजस्थान और कोलकाता के मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस होना था. लेकिन टॉस से ठीक पहले बारिश शुरू हो गई. टॉस अगर सही समय पर होता तो मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाता. लेकिन बारिश ने सब गड़बड़ कर दिया. खबर लिखने तक बारिश नहीं रुकी थी. रात 8 बजे तक मैच के लिए टॉस नहीं हो पाया था. अगर बारिश नहीं रुकी तो मजबूर मैच रद्द करना होगा. हालांकि इसके लिए कट-ऑफ टाइम भी तय किया जाएगा.

बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा फायदा -

अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो राजस्थान और कोलकाता को 1-1 पॉइंट दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में कोलकाता का पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ही कब्जा होगा. उसके पास अभी 19 पॉइंट हैं और 1 पॉइंट मिला तो कुल 20 अंक हो जाएंगे. राजस्थान अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. उसके पास 16 पॉइंट हैं. अगर 1 पॉइंट मिला तो भी टीम तीसरे नंबर पर ही रहेगी. हैदराबाद दूसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट राजस्थान से ज्यादा है.

पहला क्वालीफायर खेलेगी केकेआर -

राजस्थान और कोलकाता की टीमें आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. केकेआर 21 मई को पहला क्वालीफायर खेलेगी. अब उसका राजस्थान से मैच है. इस मुकाबले के बाद तय होगा कि पहले क्वालीफायर की दूसरी टीम कौनसी होगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. वह 22 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी.

यह भी पढ़ें : SRH vs PBKS: हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी, तोड़ डाला छक्कों का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget