एक्सप्लोरर

RCB vs CSK: 'करो या मरो' के मैच में पूरी तरह बदली नजर आएगी RCB, जानें संभावित प्लेइंग XI

RCB Playing 11: आईपीएल 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला है. इस मैच से ही प्लेऑफ की चौथी टीम डिसाइड होगी.

RCB Playing 11 Against CSK: आईपीएल 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. दो दिन बाद लीग स्टेज के सभी मुकाबले समाप्त हो जाएंगे और फिर प्लेऑफ की शुरुआत होगी. अब तक कोलकाता, राजस्थान और हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है और 18 मई को चौथी टीम डिसाइड होगी. 

फैंस से लेकर क्रिकेट दिग्गज तक 18 मई के मैच का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होनी है. इस मैच की विजेता टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी. हालांकि, आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर की जीत की जरूरत होगी. बेंगलुरु को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे चेन्नई को कम से कम 11 रन या 18.1 ओवर में हराना होगा. जानिए इस करो या मरो वाले मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

बेंगलुरु को खलेगी विल जैक्स की कमी?

इस अहम मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर वापस अपने देश लौट गए हैं. ऐसे में चेन्नई के खिलाफ करो या मरो के मैच में आरसीबी को विल जैक्स की कमी खलेगी. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल है कि अब विल जैक्स की जगह कौन लेगा. बता दें कि विल जैक्स की जगह ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है. 

ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ही पारी की शुरुआत करते दिखेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल बैटिंग कर सकते हैं. वहीं चार नंबर पर रजत पाटीदार और पांच नंबर पर कैमरून ग्रीन का खेलना तय है. इसके बाद अनुज रावत या महिपाल लोमरोर में से कोई एक खेल सकता है. वहीं फिर दिनेश कार्तिक दिखेंगे. 

गेंदबाजी की बात करें तो कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह स्पिन विभाग संभालते दिखेंगे. इनका साथ देने के लिए मैक्सवेल भी रहेंगे. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में यश दयाल और मोहम्मद सिराज के साथ लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दिया जा सकता है.   

चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, अनुज रावत/महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन. 
इम्पैक्ट प्लेयर- स्वप्निल सिंह

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget