एक्सप्लोरर

IPL 2022: 'हीरो से जीरो' कैसे बन गई रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस, जानें तीन बड़े कारण

Mumbai Indians IPL 2022: मुंबई इंडियंस आईपीएल की बेहतरीन टीमों में से एक हैं. लेकिन इस सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.

Rohit Sharma Mumbai Indians IPL 2022: मुंबई इंडियंस आईपीएल की बेहतरीन टीमों में से एक रही है. इस टीम ने 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है. लेकिन मुंबई आईपीएल 2022 में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम पॉइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर है. उसने अब तक 13 मैच खेले हैं और इस दौरान सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि 10 मैचों में हार का सामना किया है. मुंबई इस सीजन फ्लॉप रही, इसके पीछे 3 बड़े कारण हैं. 

आईपीएल 2022 में मुंबई के बड़े प्लेयर्स कुछ खास नहीं कर सके. रोहित समेत कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके या जीत में अहम भूमिका नहीं निभा सके. मुंबई के खराब प्रदर्शन के पीछे टीम के बड़े प्लेयर्स का फ्लॉप होना भी अहम कारण है. अगर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो फिलहाल इस लिस्ट में मुंबई का एक भी  खिलाड़ी नहीं है. 

मुंबई के 13 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें टॉप पर तिलक वर्मा हैं. उन्होंने 376 रन बनाए. वहीं कप्तान रोहित ने 13 मैचों में सिर्फ 266 रन बनाए हैं. इस दौरान वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. टिम डेविड ने 7 मैचों में 152 रन बनाए. कायरन पोलार्ड 11 मैचों में 144 रन ही बना पाए. मुंबई के बड़े प्लेयर्स इस सीजन में फिसड्डी साबित हुए. वहीं सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से बाहर हो गए. हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. 

मुंबई की बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग भी बुरी तरह फ्लॉप रही. अगर आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 20 गेंदबाजों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें मुंबई का एक भी गेंदबाज नहीं है. टीम के लिए इस सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. उन्होंने 13 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. जबकि डेनिय सैम्स ने 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. इनके अलावा किसी और गेंदबाज का प्रदर्शन खास नहीं रहा. 

इस सीजन में मुंबई के लिए प्लेइंग इलेवन बड़ी चुनौती रही. कप्तान रोहित के साथ-साथ मैनेजमेंट और कोच प्लेइंग इलेवन को लेकर दिक्कत का सामना करते दिखाई दिए. इस सीजन में टीम की फिक्स प्लेइंग इलेवन नहीं रही.

यह भी पढ़ें : MI vs SRH: मुंबई से 19वें ओवर में भुवनेश्वर ने छीन लिया था मैच, बताया यॉर्कर को कैसे बना लिया हथियार

IPL 2022: मुंबई का 1.70 करोड़ का खिलाड़ी जिसने डेब्यू सीजन में बरसाए रन, उम्मीद से कहीं ज्यादा जबरदस्त प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget