एक्सप्लोरर

IPL 2025: अंपायर से भिड़े रियान पराग, बीच मैदान में हो गया बवाल; मैदान पर जो हुआ देख दंग रह जाएंगे आप

Riyan Parag Umpire: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान रियान पराग अंपायर से जा भिड़े थे. जानिए क्या है ये पूरा मामला?

Riyan Parag Umpire Fight: IPL 2025 में बीते बुधवार गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हरा (GT vs RR Result) दिया था. राजस्थान की टीम को 218 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में रियान पराग ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. मगर जब उन्हें आउट दिया गया तो वो बीच मैदान में अंपायर से जा भिड़े थे. बता दें कि पराग ने इस मैच में 14 गेंद में 26 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. यहां जानिए कि आखिर मैदान पर ऐसा क्या हुआ, जिससे रियान पराग को हजारों दर्शकों के सामने अंपायर के फैसले का विरोध करना पड़ा.

रियान पराग अंपायर से भिड़े

यह मामला राजस्थान रॉयल्स की पारी के 7वें ओवर का है. टीम 2 विकेट जल्दी गंवा चुकी थी, ऐसे में कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग ने राजस्थान को संभाला था. सामने कुलवंत खेजरोलिया बॉलिंग कर रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर पराग ने थर्ड-मैन की दिशा में गेंद को टहलाने का प्रयास किया लेकिन बॉल सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई. ग्राउंड अंपायर ने पराग को आउट करार दिया, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाज ने DRS ले लिया था.

DRS के समय अल्ट्रा एज का सहारा लिया गया तो उसमें काफी बड़ा स्पाइक देखा गया था. नतीजन रियान पराग को थर्ड-अंपायर ने भी आउट करार दिया. मगर राजस्थान का युवा बल्लेबाज इस फैसले से खुश नहीं था. उनका कहना था कि अल्ट्रा एज पर स्पाइक गेंद-बल्ले के कनेक्शन की वजह से नहीं बल्कि जमीन से बल्ला रगड़ने के कारण आया था.

रियान पराग को पहले भी लगी है 12 लाख की चपत

IPL 2025 के पहले तीन मैचों में संजू सैमसन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर केवल बैटिंग करने आ रहे थे. ऐसे में उनकी जगह रियान पराग राजस्थान टीम की कप्तानी कर रहे थे. इस बीच CSK के खिलाफ मैच में स्लो-ओवर रेट के कारण RR के कप्तान रहे रियान पराग को 12 लाख रुपये की चपत लगी थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Points Table: 23 मैचों के बाद ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल, दिल्ली को हटाकर टॉप पर शुभमन गिल की टीम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget