एक्सप्लोरर

गजब का रोमांच, WPL इतिहास का पहला सुपर ओवर, यूपी ने रोंगटे खड़े कर देने वाले मैच में RCB को हराया

RCB vs UP: यूपी वॉरियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2 विकेट से हरा दिया है. यह RCB की लगातार दूसरी हार और यूपी की लगातार दूसरी जीत है.

WPL 2025 RCB vs UP Full Highlights: यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच टाई रहा है. दोनों टीम निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन ही बना पाईं. इस रोमांचक मुकाबले में यूपी को आखिरी गेंद पर एक रन चाहिए था, लेकिन रेणुका ठाकुर ने आखिरी गेंद पर कीर्ति गौड़ को आउट कर दिया. इस तरह वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में पहला सुपर ओवर (WPL History First Super Over) देखने को मिला. सुपर ओवर में यूपी ने पहले खेलते हुए 8 रन बनाए थे, वहीं जवाब में RCB केवल 4 ही रन बना पाई और सुपर ओवर में 4 रन से मैच हार गई.

टाई रहा मैच, फिर सुपर ओवर

इस भिड़ंत में RCB ने पहले खेलते हुए 180 रन बनाए थे. बेंगलुरु के लिए कप्तान स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गईं, लेकिन एलिस पेरी और डेनियल वायट हॉज ने यूपी के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. एक तरफ एलिस पेरी ने 56 गेंद में 90 रन की पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके साथ-साथ वायट ने 57 रन बनाए. इस तरह RCB ने पहले खेलते हुए 180 रन बनाए.

यूपी वॉरियर्स को 181 रनों का लक्ष्य मिला. टीम का कोई भी खिलाड़ी फिफ्टी नहीं लगा पाया, लेकिन कप्तान दीप्ति शर्मा की 13 गेंद में 25 रनों की तेज तर्रार पारी और उनके अलावा श्वेता सहरावत ने भी 31 रनों का योगदान दिया. आखिरी ओवरों में सोफी एक्लेस्टोन ने 19 गेंद में 33 रन की पारी और सायमा ठाकुर ने भी तेजी से 14 रन बनाए और खेल यूपी को मुकाबला टाई करवाने में मदद की.

सुपर ओवर का रोमांच

यूपी की पारी - यूपी वॉरियर्स ने पहली दोनों गेंदों पर दो-दो रन बटोरे. एक गेंद वाइड रही, लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट आया. चौथी गेंद डॉट रही. पांचवीं गेंद पर एक रन, लेकिन किम गार्थ उसके बाद एक बार फिर वाइड कर बैठीं. आखिरी गेंद पर फिर एक रन आया, जिससे यूपी ने सुपर ओवर में 8 रन बनाए.

RCB की पारी - यूपी ने गेंदबाजी के लिए दुनिया की नंबर एक गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन को चुना. पहली ही गेंद पर रिचा घोष कोई रन नहीं बना पाईं, दूसरी गेंद पर एक रन आया. तीसरी गेंद फिर से डॉट रही चौथी गेंद पर फिर से सिंगल रन आया. पांचवीं और छठी गेंद पर भी एक-एक रन आया, जिससे बेंगलुरु केवल चार ही रन बना पाई. इस तरह बेंगलुरु इस मैच को 4 रन से हार गई है.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में शतक; रचिन रवींद्र ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच
शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का 'पंजा', GT ने 5 विकेट से जीता मैच
GT vs KKR Highlights: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता
गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कैमरून ग्रीन ने आखिर किया 25 करोड़ वाला काम, अकेले बचाई KKR की लाज, गुजरात को 181 रनों का लक्ष्य
कैमरून ग्रीन ने किया 25 करोड़ वाला काम, अकेले बचाई KKR की लाज, गुजरात को 181 रनों का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget