एक्सप्लोरर

IPL 2024 Playoffs: एलिमिनेटर मैच कितनी बार खेली है RCB, जानें क्या कहते हैं आंकड़े; 22 मई को राजस्थान से होगी भिड़ंत

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में RCB का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. जानिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक कितनी बार एलिमिनेटर मैच खेला है.

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ मुकाबले तय हो चुके हैं. बीते शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और आखिरी टीम बनी थी. एक तरफ 21 मई को पहले क्वालीफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आमना-सामना होगा. दूसरी ओर 22 मई को एलिमिनेटर मैच का सबको बेसब्री से इंतज़ार होगा क्योंकि इस दिन रॉयल चैलेंजर्स (RCB) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी. बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब बेंगलुरु एलिमिनेटर मैच के फेर में फंसी है. RCB आज तक 3 बार एलिमिनेटर मैच खेली है, जिसमें से उसे केवल एक बार जीत नसीब हुई है.

RCB ने कितनी बार खेला है एलिमिनेटर

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक तीन बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन एक भी बार ट्रॉफी नहीं उठा पाई है. मगर RCB ने पहली बार एलिमिनेटर मैच 2020 में खेला था. उस समय बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई. उस लो स्कोरिंग मैच में SRH ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर RCB को चैंपियन बनने की रेस से बाहर कर दिया था.

बेंगलुरु को उससे अगले सीजन यानी 2021 में भी एलिमिनेटर मैच की चुनौती से पार पाना था. इस बार विराट कोहली की सेना का सामना 2 बार की चैंपियन KKR से हुआ. दुर्भाग्यवश इस बार भी RCB को 4 ही विकेट के अंतर से हार मिली और बेंगलुरु का ट्रॉफी जीतने का सपना फिर से चकनाचूर हो चला था. 2022 में RCB ने लगातार तीसरे साल एलिमिनेटर मैच खेला और इस बार उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ. आखिरकार इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने LSG को 14 रन से हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई, लेकिन दूसरे क्वालीफायर मैच में टीम राजस्थान के खिलाफ 7 विकेट से हार गई थी. आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो आज तक RCB ने 3 एलिमिनेटर मैच खेले हैं, जिनमें से उसने केवल एक बार जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: पार्किंग लॉट में होगा भारत-पाक मैच, टी20 वर्ल्ड के सबसे बड़े मुकाबले के लिए खास तैयारी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget