एक्सप्लोरर

IPL 2025: कहीं ये घमंड तो नहीं? फाइनल जीतने के बाद आरसीबी ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को किया बुरी तरह ट्रोल

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 का समापन हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीत ली. इसके बाद आरसीबी ने श्रेयस को यूं ट्रोल किया.

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब उन टीमों में शामिल हो गई है, जिसने आईपीएल ट्रॉफी जीती है. इसके लिए विराट कोहली और आरसीबी को 18 साल का इंतजार करना पड़ा. IPL 2025 फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती. इसके बाद टीम ने श्रेयस अय्यर को बुरी तरह ट्रोल किया.

आईपीएल सीजन 18 में नई चैंपियन मिलना तय था क्योंकि दोनों फाइनलिस्ट (RCB और PBKS) कभी आईपीएल खिताब नहीं जीती थी. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, इसमें विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 184 रन ही बना पाई और आरसीबी ने 6 रनों से मैच जीतकर अपनी पहली ट्रॉफी जीती. इसके बाद आरसीबी ने पंजाब के कप्तान पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर किया.

हमने बैटल भी जीत ली और जंग भी

पंजाब किंग्स को इससे पहले क्वालीफ़ायर-1 में हराकर आरसीबी फाइनल में पहुंची थी. तब श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा था कि हम बैटल हारे हैं, जंग नहीं. दरअसल टीम के पास फाइनल में आने का एक और मौका था. उसमें (क्वालीफ़ायर-2) मुंबई को हराकर ही पंजाब ने फाइनल में जगह बनाई थी. 

आईपीएल फाइनल में जीतने के बाद आरसीबी ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, "हमने सभी बैटल भी जीत ली और जंग भी."

विराट और पूरी टीम आईपीएल ट्रॉफी लेकर बुधवार, 4 जून को बेंगलुरु पहुंची. यहां सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी. पहले खबर थी कि ओपन बस में प्लेयर्स घूमेंगे, स्टेडियम के बाहर ऐसी बस भी दिखी थी लेकिन फिर खबर आई कि पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी क्योंकि सड़कों पर बहुत भीड़ थी. शाम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का प्रोग्राम था, जिसमें शामिल होने के लिए कोई टिकट नहीं था. यहां भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget