एक्सप्लोरर

IPL 2022: 9 मई को होने वाली थी रजत पाटीदार की शादी, तभी RCB का एक खिलाड़ी हुआ चोटिल और बदल गया पूरा प्लान

RCB IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बैट्समैन रजत पाटीदार ने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था.

Rajat Patidar Royal Challengers Bangalore IPL 2022: शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मैच जिताने वाली पारी खेली थी और वह मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मई में वह क्रिकेट खेलने के बजाय शादी करने वाले थे. 28 वर्षीय खिलाड़ी फरवरी में पहले आईपीएल मेगा नीलामी में अनसोल्ड हो गए थे और लीग के दौरान देश में कोई बड़ा क्रिकेट आयोजन नहीं होने के कारण क्रिकेटर का परिवार खेल से मिले ब्रेक में उनकी शादी करवाना चाहते थे.

हालांकि, नियति के पास रजत के लिए कुछ और ही योजना थी. मौजूदा आईपीएल सीजन के कुछ मैचों के बाद 3 अप्रैल को चोटिल लवनिथ सिसोदिया के स्थान पर आरसीबी ने दाएं हाथ के बल्लेबाज पाटीदार को टीम में शामिल किया था.

मध्य प्रदेश के बल्लेबाज ने निराश नहीं किया और दोनों हाथों से मौके का फायदा उठाया. उन्होंने बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच के दौरान आरसीबी के लिए सबसे यादगार मैच जिताऊ पारी खेली. नॉकआउट मैच में अपना निडर रवैया दिखाते हुए, रजत ने केवल 54 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली और आईपीएल के इतिहास में प्ले-ऑफ में शतक बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.

रजत के पिता मनोहर पाटीदार ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हमने उसके लिए रतलाम की एक लड़की को चुना है. उसकी शादी 9 मई को करने की योजना थी. एक छोटा सा समारोह होना था और इसके लिए मैंने इंदौर में एक होटल भी बुक कर लिया था."

पाटीदार अब रणजी ट्रॉफी नॉकआउट चरण में एमपी टीम के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे. 6 जून से क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश का सामना पंजाब से होगा. उन्होंने कहा, "शादी का कार्यक्रम ज्यादा बड़ा नहीं होगा. इसलिए हमने निमंत्रण कार्ड भी नहीं छपवाए. मैंने सीमित मेहमानों के लिए एक होटल बुक किया है, क्योंकि हम जुलाई में समारोह आयोजित करने की योजना बना रहे हैं."

पाटीदार ने नंबर 3 पर आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए आक्रामक क्रिकेट खेला है. बल्लेबाज ने आरसीबी के लिए 156.25 की स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में 275 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: केएल राहुल की बल्लेबाज़ी पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल, बताया-कहां है सुधार की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget