एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS: फिल साल्ट ने पकड़ा सुपरमैन वाला कैच, देखता रह गया पंजाब का खेमा; वीडियो हुआ वायरल

RCB vs PBKS Final: IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य रखा था. इसी मैच में फिल साल्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Phil Salt Catch Video: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा था. जब पंजाब की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने उसे ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. इसी बीच प्रियांश हवाई शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. फिल साल्ट ने उनका जबरदस्त कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में पंजाब किंग्स ने बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए थे. जोश हेजलवुड पांचवां ओवर करने आए, जिसकी पहली 5 गेंदों पर 11 रन आ चुके थे. ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने बल्ला घुमाया, लेकिन शॉट की टाइमिंग अच्छी नहीं रही. एक समय बॉल सिक्स पर जाती दिख रही थी, लेकिन तभी फिल साल्ट ने गजब का कैच लपक कर प्रियांश को 24 के स्कोर पर आउट किया.

फिल साल्ट ने बाउंड्री के अंदर पैर रखने से पहले ही गेंद को हवा में उछाल दिया था. इस तरह के कैच खासतौर पर टी20 मैचों में ज्यादा देखे जाते हैं. चूंकि पंजाब बहुत तेजी से रन बना रही थी, ऐसे में साल्ट के इस कैच के बाद पंजाब के रन रेट पर काफी हद तक लगाम लग गई थी.

फिल साल्ट फाइनल मैच में बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. उन्होंने RCB के लिए विराट कोहली के साथ मिलकर ओपनिंग की थी, लेकिन 9 गेंद में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए. मगर प्रियांश आर्य का कैच लपक कर उन्होंने महफिल लूटी.

यह भी पढ़ें:

RCB VS PBKS Final: जितेश शर्मा से दहशत में आ गई थी पंजाब किंग्स, फिर बेंगलुरु ने 19 रनों के भीतर गंवा दिए 4 बड़े विकेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget