एक्सप्लोरर

PSL vs IPL: 2025 में टकराव! विदेशी खिलाड़ियों के लिए बढ़ी मुसीबत, PCB ने उठाया ये कदम!

PSL vs IPL: पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने के लिए विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान का रुख करते हैं. लेकिन 2025 में विदेशी खिलाड़ियों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाएगा कि वे आईपीएल खेलें या पीएसएल.

PSL Schedule 2025 vs IPL 2025: जैसे हमारे देश में इंडियन प्रीमियर लीग है. इसी तरह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी पाकिस्तान सुपर लीग खेली जाती है. पीएसएल में विदेशी खिलाड़ी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. लेकिन 2025 में इन विदेशी खिलाड़ियों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगले साल दो बड़ी क्रिकेट लीग आपस में भिड़ने वाली हैं.

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल से जुड़ी एक प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें पीसीबी ने पीएसएल 2025 की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है.

पीसीबी की प्रेस रिलीज में क्या है?
इस प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पीएसएल 2025 का आयोजन 7 अप्रैल 2025 से 20 मई 2025 तक किया जाएगा. आगे बताया गया है कि कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी पाकिस्तान में मैचों की मेजबानी करेंगे और हर टीम कम से कम पांच मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी. पीसीबी बाकी जगहों की तलाश जारी रखेगी. चार प्लेऑफ मैच एक निश्चित स्थान पर खेले जा सकते हैं.

आपको बता दें कि आईपीएल भी अप्रैल की शुरुआत में शुरू हो जाता है. ऐसे में आगामी आईपीएल में देखना होगा कि कितने विदेशी खिलाड़ी पीएसएल में खेलते हैं और कितने आईपीएल में.

PSL का IPL से क्यों होगा टकराव?
पीसीबी द्वारा पीएसएल 2025 की तारीखों में इस बदलाव का कारण फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी है. पीसीबी ने शनिवार को गद्दाफी स्टेडियम में छह पीएसएल फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया.

पीसीबी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, सलमान नसीर ने कहा- "हमेशा की तरह, पीएसएल 2025 के लिए तारीख और प्लेऑफ जगहों पर चर्चा के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ एक रोमांचक विचार-विमर्श हुआ. फ्रेंचाइजी मालिकों ने पीसीबी द्वारा सुझाई गई तारीख और उसके बाद के आयोजनों के लिए प्लेऑफ जगहों पर अपने बहुआयामी विचार और नजरिए साझा किए."

पीएसएल में कितनी फ्रेंचाइजी खेलती है?
पाकिस्तान सुपर लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी हैं. इसमें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान, पेशावर और क्वेटा शहरों के नाम पर टीमें हैं. इनके नाम हैं इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस, पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: कंधे में दर्द, चेहरे पर परेशानी, फिर भी मैदान में डटा रहा Gujarat Titans का ये धाकड़ गेंदबाज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget