एक्सप्लोरर

PBKS vs MI Weather Report: पंजाब बनाम मुंबई दूसरे क्वालीफ़ायर में बारिश की संभावना, टॉस होगा महत्वपूर्ण, जानिए पिच पर क्या पड़ेगा असर

Narendra modi stadium ahmedabad weather report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफ़ायर-2 खेला जाएगा. यहां आज बारिश की संभावना है. जानिए मौसम रिपोर्ट.

PBKS vs MI Weather Report: आज IPL 2025 का क्वालीफ़ायर-2 खेला जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी. ये भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगी, जहां आज बारिश की संभावना है. जानिए मौसम रिपोर्ट और अगर बारिश मैच से पहले आई तो इसका पिच पर क्या असर पड़ सकता है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में टॉप का स्थान हासिल किया था. हालांकि वो आरसीबी से पहला क्वालीफ़ायर हार गई, जिसके बाद उसके सामने फाइनल में पहुंचने के लिए आज दूसरा और आखिरी मौका है. मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया था, उसने तीसरे नंबर की टीम गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर मैच में हराकर बाहर किया.

एलिमिनेटर मैच की तरह अगर आज भी मुंबई इंडियंस को जीतना है तो उसके टॉप बल्लेबाजों को चलना होगा, जॉनी बेयरस्टो शानदार ऊर्जा के साथ आए हैं जो एलिमिनेटर में दिखा. रोहित ने उस मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच जीता, उन्होंने 81 रन बनाए थे लेकिन उन्हें 3 और 12 के स्कोर पर 2 जीवनदान भी मिले थे. अगर पंजाब किंग्स को जीतना है तो उन्हें इस तरह के मौके नहीं छोड़ने होंगे.

PBKS vs MI क्वालीफ़ायर में कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

दोपहर में तापमान 34 डिग्री के आस पास रहेगा, शाम 6 बजे के करीब ये थोड़ा कम हो सकता है. लेकिन 6 बजे अहमदाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है, आपको बता दें कि टॉस 7 बजे होता है. इस समय भी बारिश की संभावना है. इस दौरान नमी 55 प्रतिशत और 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. अगर मैच से पहले बारिश हुई तो इसका असर पिच पर भी पड़ेगा.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर पड़ेगा असर

बारिश अगर मैच से पहले या मैच के दौरान हुई तो इसका असर पिच पर भी पड़ेगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन बड़े स्कोर देखने को मिले हैं, 14 पारियों में 9 बार स्कोर 200 से अधिक गया है. IPL 2025 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर पंजाब किंग्स ने ही बनाया है, उन्होंने 243 रन बनाए थे. 

अगर बारिश हुई तो यहां की पिच थोड़ी धीमा हो सकती है, आउटफील्ड भी उतना तेज नहीं रह जाएगा. इसका फायदा गेंदबाज उठा सकते हैं. लेकिन अगर सिर्फ हलकी बूंदा-बंदी और वो भी बहुत थोड़े समय के लिए ही हुई तो बल्लेबाजों को भी फायदा मिल सकता है. ऐसी स्थिति में टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget