एक्सप्लोरर

IPL को नीचा दिखाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी माफी, बाबर आजम पर जो कहा आपको हिलाकर रख देगा

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के दौरान बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस बीच एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को माफी मांगनी पड़ गई है. जानिए क्या है ये मामला?

Hassan Ali Statement on Babar Azam: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली पिछले दिनों IPL और PSL की तुलना करने के कारण चर्चा में रहे हैं. वो अब पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन (PSL 2025) के दौरान एक बार फिर बाबर आजम के सपोर्ट में उतर आए हैं. उन्होंने अपने बाबर के सपोर्ट में आकर 'किंग कर लेगा' कहा था. चूंकि इस स्टेटमेंट को बाबर की खराब फॉर्म से जोड़ा गया, इसलिए फैंस ने हसन अली को जमकर ट्रोल भी किया था. आलोचकों का शिकार बनने के बाद अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माफी मांगी है.

बीते मंगलवार हसन अली ने 28 रन देकर 4 विकेट झटके थे, इसके बावजूद उनकी टीम कराची किंग्स को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 65 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. उन्होंने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर लोग सोचते हैं कि मेरा 'किंग कर लेगा' कहना गलती थी, तो मैं फैंस और बाबर आजम से भी माफी मांगता हूं."

ट्रोल होने पर भी नहीं छोड़ा बाबर का साथ

हसन अली पहले भी खुलेतौर पर बाबर आजम को सपोर्ट करते रहे हैं. फैंस द्वारा ट्रोल होने के बाद भी उन्होंने कहा, "बाबर आजम बेस्ट थे, बेस्ट हैं और जल्द ही दोबारा बढ़िया लय प्राप्त करेंगे. हर क्रिकेटर के करियर में खराब दौर आता है." अली ने यह भी कहा कि उन्होंने ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग पर ध्यान देना छोड़ दिया है.

बाबर आजम हैं मेरे किंग...

हसन अली ने पिछले साल भी बाबर आजम के सपोर्ट में आकर उन्हें अपना 'किंग' बताया था. उन्होंने कहा था कि, "वो मेरे किंग हैं और पाकिस्तान क्रिकेट के भी किंग हैं. मैं जानता हूं कि लोग फिर से मुझे गाली दे सकते हैं, लेकिन इससे यह तथ्य नहीं बदल जाता कि बाबर आजम पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और ऐसा साबित करके भी दिखाया है." पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम पेशावर जलमी टीम के लिए खेल रहे हैं. PSL 2025 में भी अभी तक उनका बुरा हाल रहा है, जहां उन्होंने 2 पारियों में सिर्फ 1 रन बनाया है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने जारी किया रेड अलर्ट! IPL 2025 पर मैच फिक्सिंग का साया; यह बिजनेसमैन है बहुत बड़ा 'चालबाज'

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget