एक्सप्लोरर

IPL 2024: कॉमेंट्री के 'सरदार' नवजोत सिंह सिद्धू की हुई वापसी! आईपीएल में बिखेरेंगे जलवा

Navjot Singh Sidhu: पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवोज सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 के ज़रिए एक बार फिर कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे. कई कारणों के चलते सिद्धू लंबे वक़्त से कॉमेंट्री नहीं कर रहे थे.

Navjot Singh Sidhu Back In Commentary Box: आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब चंद दिन बाकी रह गए हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च, शुक्रवार से होगी. पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस बार के आईपीएल में कॉमेंट्री के 'सरदार' कहा जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी होगी. सिद्धू को शानदार कॉमेंट्री के लिए जाना जाता है. वह कॉमेंट्री के दौरान अपनी अतरंगी बातों से दर्शकों का खूब मनोरंज करते हैं. 

लेकिन लंबे वक़्त से वह कई कारणों के चलते कॉमेंट्री से दूर थे. मगर अब आईपीएल के इस सीज़न से उनकी वापसी हो रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर के कई मशहूर डॉयलॉग हैं, जो वह अक्सर कॉमेंट्री के दौरान बोला करते थे. फैंस सिद्धू की कॉमेंट्री बहुत मिस कर रहे थे. लेकिन अब उनकी वापसी से एक बार कॉमेंट्री बॉक्स में नई उर्जा देखने को मिलेगी. 

सिद्धू के कॉमेंट्री बॉक्स में लौटने की जानकारी 'स्टार स्पोर्ट्स' ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी. एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, "कॉमेंट्री बॉक्स के सरदार नवजोत सिंह सिद्धू वापस आ गए हैं." सिद्धू की कॉमेंट्री पसंद करने वाले क्रिकेट फैंस के लिए यह खबर काफी सुखद होगी. 

कॉमेंट्री बॉक्स में वापसी करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर 2024 लोकसभा चुनाव से दूरी इख्तियार कर सकते हैं. सिद्धू ने पत्नी की खराब तबीयत के चलते लोकसभा का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था.  

भारत के लिए 1983 से 1999 के बीच खेला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत के लिए 1983 से 1999 के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. वह भारत के लिए ओपनिंग बैटर के रूप में खेला करते थे. इस दौरान उन्होंने 51 टेस्ट और 136 वनडे खेले. टेस्ट की 78 पारियों में उन्होंने 42.13 की औसत से 3202 रन बनाए, जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे की 127 पारियों में सिद्धू ने 37.08 की औसत से 4413 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए.

 

ये भी पढ़ें...

Indian Team: सरफराज खान और ध्रुव जुरेल पर BCCI ने की करोड़ों की बारिश, IPL से पहले मिला खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget