एक्सप्लोरर

MS Dhoni के फैंस के लिए आई खुशखबरी, खुद IPL 2025 में खेलने पर दिया बयान

MS Dhoni IPL 2025 Update: एमएस धोनी ने कह दिया है कि वो अभी कुछ साल और क्रिकेट के खेल का आनंद लेना चाहते हैं. जानें IPL 2025 पर क्या कहा?

MS Dhoni Statement on Playing IPL 2025: एमएस धोनी के आईपीएल 2025 में खेलने पर अभी तक संशय बना हुआ था. अब आखिरकार उन्होंने खुद क्रिकेट खेलने या ना खेलने के विषय पर बहुत बड़ा बयान दे डाला है. बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से भी अभी तक धोनी के खेलने पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया था. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार धोनी का कहना है कि वो अभी कुछ साल और क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया अनुसार एमएस धोनी ने कहा, "मैं अभी जितने साल भी क्रिकेट खेल सकता हूं, इस खेल का आनंद लेना चाहता हूं. जब आप क्रिकेट को एक प्रोफेशनल खेल के तौर पर देखने लगते हैं तो एक खेल के रूप में इसका आनंद लेना मुश्किल हो जाता है." बताते चलें कि CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपने हालिया बयान में बताया था कि धोनी खेलने के लिए तैयार हों, वो इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहते.

अभी कुछ साल और...

धोनी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मैं भावनात्मक रूप से क्रिकेट से जुड़ा हूं और इसे लेकर अब भी प्रतिबद्ध हूं. अभी अगले कुछ साल खेल का आनंद लेना चाहता हूं. मैं IPL में दो से ढाई महीने तक खेल पाऊं, इसलिए मुझे बाकी 9 महीने अपनी फिटनेस को बरकरार रखना होता है. आपको इसके लिए एक प्लान बनाना होता है, लेकिन साथ ही सब चीजों का आनंद लेना भी जरूरी है."

'थाला' के बयान का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने IPL 2025 में खेलने की पुष्टि कर दी है. चेन्नई सुपर किंग्स का मैनेजमेंट अब भी इस इंतजार में है कि धोनी कब अगला सीजन खेलने के लिए हामी भरते हैं. रिपोर्ट अनुसार CSK के अधिकारी इस उम्मीद में हैं कि धोनी 28 अक्टूबर तक अपना फैसला सुना सकते हैं. दूसरी ओर अटकलें ये भी हैं कि  BCCI द्वारा जारी की गई रिटेंशन लिस्ट सौंपने के लिए डेडलाइन यानी 31 अक्टूबर से ठीक एक दिन पहले अपना फैसला सुनाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:

Babar Azam: आखिरकार बाबर आजम को मिला सपोर्ट, शोएब अख्तर ने PCB को खूब लताड़ा; बोले - इतना जुल्म...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget