एक्सप्लोरर

शरीर को अब..., क्या एमएस धोनी आज ले रहे हैं संन्यास? जानें गुजरात के खिलाफ टॉस के बाद क्या बोले

MS Dhoni Statement On Retirement: महेंद्र सिंह धोनी को आज भी उनके फैंस मैदान पर देखने के लिए उत्सुक रहते हैं. उनके फैंस चाहते हैं कि धोनी अभी कुछ साल और खेलते रहें. लेकिन क्या धोनी ऐसा करने वाले हैं.

MS Dhoni Retirement News: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से संन्यास को लेकर काफी समय से अटकलें चल रही हैं. वहीं आज रविवार, 25 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में टॉस के वक्त धोनी ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे उनके फैंस को झटका लग सकता है. धोनी ने कहा कि 'हर साल मैदान पर लौटना एक चैलेंज की तरह है'.

धोनी ने अपनी फिटनेस को लेकर क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 66वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए GT के कप्तान शुभमन गिल के साथ साथ सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आए. इस मैच का टॉस धोनी ने जीता और उन्होंने टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. धोनी के टॉस के वक्त पिच और मौसम के बारे में बात करने के बाद अपनी टीम की स्थिति भी बताई.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि अभी उनका शरीर चल रहा है. हर साल एक नया चैलेंज सामने होता है और इसे बनाए रखने के लिए काफी मेंटेनेंस की जरूरत होती है. धोनी ने आगे कहा कि जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलता था तब मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होती थी.

क्या बतौर कप्तान धोनी का आखिरी मैच?

एमएस धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. आईपीएल 2025 की शुरुआत में टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में थी. लेकिन बीच सीजन में ही ऋतुराज के चोटिल होने की वजह से फिर एक बार माही को टीम की जिम्मेदारी लेनी पड़ी. गायकवाड़ अगले सीजन में फिर एक बार सीएसके की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. वहीं धोनी का बतौर कप्तान सीएसके के लिए ये आखिरी मैच हो सकता है.

2026 में लौटेंगे धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, इस बात के बारे में माही भी अभी कोई बयान नहीं दे पा रहे हैं. धोनी हमेशा से कहते आए हैं कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं है, ये निर्भर करता है कि आपका शरीर उस वक्त कैसे रेस्पॉन्ड कर रहा है.

यह भी पढ़ें

RCB के 0, गुजरात टाइटंस के 5 खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन; सभी IPL टीमों के कितने प्लेयर्स को मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget