एक्सप्लोरर

Dhoni on Pathirana: 'उन पर नजर रखने की जरूरत है' मथीशा पथिराना के लिए धोनी ने क्यों कही यह बड़ी बात

Matheesha Pathirana: CSK के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में लाजवाब गेंदबाजी की. उनके इस दमदार प्रदर्शन के बाद सीएसके कैप्टन एमएस धोनी ने उन्हें लेकर कुछ खास बातें कही.

MS Dhoni, Matheesha Pathirana: IPL में शनिवार (6 मई) को हुए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले में मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर तीन विकेट झटके. उनकी गेंदबाजी की बदौलत CSK ने मुंबई इंडियंस को केवल 139 रन पर रोक दिया और फिर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया. पथिराना को यहां 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुना गया. अपने इस गेंदबाज के दमदार परफॉर्मेंस पर CSK के कप्तान एमएस धोनी गदगद थे. मैच के बाद उन्होंने पथिराना की तारीफ में एक खास टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि इस गेंदबाज पर नजर रखने की जरूरत है. धोनी ने आखिरी यह बात क्यों कही, इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया.

धोनी ने कहा, 'उन पर (मथीशा) नजर रखने की जरूरत है कि वो कितना क्रिकेट खेल रहे हैं. मेरा मानना है कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें लाल गेंद से ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहिए. मुझे लगता है उन्हें वनडे फॉर्मेट भी कम ही खेलना चाहिए. हां लेकिन इन फॉर्मेट में उन्हें आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट जरूर खेलना चाहिए. वह ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्हें खास मौकों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए यह जरूरी है कि वह फिट रहें और जब भी आईसीसी टूर्नामेंट हों तो उनके लिए उपलब्ध रहें. वह श्रीलंका के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकते हैं.'

'जूनियर मलिंगा' के नाम से जाने जाते हैं पथिराना
धोनी ने संभवतः पथिराना के बॉलिंग एक्शन को देखते हुए उन पर नजर रखने की बात कही है. पथिराना कुछ हद तक लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी करते हैं. उन्हें 'जूनियर मलिंगा' भी कहा जाता है. इस तरह के बॉलिंग एक्शन के साथ ज्यादा क्रिकेट खेलना एक गेंदबाज के लिए चोटिल होने की बड़ी वजह बन सकता है. शायद इसीलिए धोनी ने उन्हें केवल बड़े टूर्नामेंट खेलने की सलाह दी है.

रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर हुए थे CSK में शामिल
पथिराना इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. पथिराना को पिछले साल रिप्लेसमेंट के तौर पर CSK की स्क्वाड में शामिल किया था. IPL 2022 में उन्हें इक्का-दुक्का मौके ही मिले थे लेकिन इस बार एमएस धोनी उन्हें लगातार प्लेइंग-11 में शामिल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Saachi Marwah: नितीश राणा की वाइफ का पीछा कर रहे थे दो लड़के, शिकायत की तो दिल्ली पुलिस बोली- 'छोड़िए, जाने दीजिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget