एक्सप्लोरर

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के 'अजीब' फैसले पर भड़के मोहम्मद शमी, खड़ा कर दिया बेहद ही गंभीर सवाल

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. अब नंबर 7 पर खेलने को लेकर मोहम्मद शमी ने उनकी आलोचना की है. शमी ने कहा कि वह पहले मैच खत्म कर सकते थे.

Mohammed Shami On Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की शुरुआत हार के साथ की. उन्होंने पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन से गंवाया. मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी की काफी आलोचना हुई. बतौर कप्तान हार्दिक के कई फैसले सवालों के घेरे में रहे, जिसमें उनका नंबर सात पर बैटिंग करना भी शामिल रहा. अब टीम इंडिया में हार्दिक साथ खेलने वाले मोहम्मद शमी उनके अजीब 'फैसले' पर भड़कते हुए दिखे. 

'क्रिकबज' से बात करते हुए शमी ने हार्दिक के नंबर सात पर बैटिंग करने को लेकर बात की. गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या नंबर सात पर टिम डेविड के बाद उतरे थे, जिसे लोग मुंबई की हार का कारण भी बता रहे हैं. 

शमी ने कहा, "राइट और लेफ्ट कॉम्बीनेशन के बारे में बहुत बात होती है. मुझे ये चीज़ें समझ नहीं आती हैं. पिछले मैच में भी हमने बात की थी कि पैट कमिंस कितने परिपक्व हैं. आपको एक कदम आगे रहने की ज़रूरत है. आपको सोचना चाहिए कि आप कप्तान हैं, आपको यह ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. जहां तक हार्दिक का सवाल है, आपने गुजरात टाइटंस में नंबर 3 और 4 पर बैटिंग की है, तो फिर मुंबई में नंबर 4 और 5 पर बैटिंग करने में क्या दिक्कत है? नंबर सात पर हार्दिक टेलएंडर बन जाते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "जब आप नंबर सात पर आते हैं, तो आप और ज़्यादा दवाब के साथ आते हैं. मुझे लगता है कि हार्दिक पहले आते, तो मैच कभी आखिरी ओवर तक जाता ही नहीं."

फिर शमी से पूछा गया कि हार्दिक ने धोनी बनने की कोशिश की? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "धोनी तो धोनी है. आप किसी की तुलना नहीं कर सकते हैं. सबकी मानसिकता अलग है, फिर वह धोनी हों या कोहली. आपको अपनी स्किल के आधार पर मैच में रहना चाहिए. आपने पिछले दो सीज़न में नंबर 3 और 4 पर बैटिंग की है. आपको उस पोज़ीशन का आदत है. आप ज़्यादा से ज़्यादा नंबर 5 पर बैटिंग कर सकते हैं, लेकिन नंबर 7 पर नहीं."

 

ये भी पढ़ें...

जसप्रीत बुमराह 2 विकेट लेते ही बना देंगे 'महारिकॉर्ड', IPL में ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय गेंदबाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget